Skip to content
ashok samrat

मौर्य साम्राज्य | मौर्य साम्राज्य की स्थापना | chandra gupt maurya history in hindi

  • मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था ।
  • चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 345 ई ० पू ० में हुआ था ।
  • घनानंद को हराने में चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य की मदद की थी , जो बाद में चन्द्रगुप्त का प्रधानमंत्री बना ।
  • चाणक्य ( कौटिल्य / विष्णुगुप्त ) द्वारा लिखित पुस्तक अर्थशास्त्र है जो कि राजनीति से सम्बंधित है।
  • चन्द्रगुप्त मगध की राजगद्दी पर 322 ई ० पू ० में बैठा ।
  • चन्द्रगुप्त जैन धर्म का अनुयायी था ।
  • मेगास्थनीज सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था , जो चन्द्रगुप्त के दरबार में रहता था ।
  • मेगास्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक इंडिका है ।
  • चन्द्रगुप्त ने 305 ई ० पू ० में सेल्यूकस निकेटर को हराया ।
  • सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ कर दी और युद्ध की संधि शर्तों के अनुसार चार प्रांत काबुल , कन्धार , हेरात एवं मकरान चन्द्रगुप्त को दिए । 
  • चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन एप्पिायानस ने किया है ।
  • प्लूटार्क के अनुसार चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी उपहार में दिए थे ।
  • चन्द्रगुप्त ने अपना अंतिम समय कर्नाटक के श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर बिताया 
  • चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन गुरु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली थी 
  • चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ई ० पू ० में श्रवणबेलगोला में संथारा द्वारा हुई ।

WhatsApp Channel

Telegram Group

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

बिन्दुसार | बिन्दुसार का जीवन परिचय

  • चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी बिन्दुसार हुआ , जो 298 ई.पू. में मगध की राजगद्दी पर बैठा ।
  • बिन्दुसार अमित्रघात के नाम से जाना जाता है ,अमित्रघात का अर्थ है – शत्रु विनाशक 
  • जैन ग्रंथों में बिन्दुसार को सिंहसेन कहा गया है ।
  • बिन्दुसार के शासनकाल में तक्षशिला में हुए दो विद्रोहों का वर्णन है । इस विद्रोह को दबाने के लिए बिन्दुसार ने पहले सुसीम को और बाद में अशोक को भेजा ।
  • एथीनियस के अनुसार बिन्दुसार ने सीरिया के शासक एण्टिवोकस -1 से मदिरा , सूखे अंजीर एवं एक दार्शनिक भेजने की प्रार्थना की थी लेकिन सीरिया के शासक ने दार्शनिक नहीं भेजा | 
  • बौद्ध विद्वान् तारानाथ ने बिन्दुसार को 16 राज्यों का विजेता बताया है 
  • बिन्दुसार आजीवक सम्प्रदाय का अनुयायी था ।
  • ‘ वायुपुराण ‘ में बिन्दुसार को भद्रसार ( या वारिसार ) कहा गया है 
  • स्ट्रैबो के अनुसार सीरियन नरेश एण्टियोकस ने बिन्दुसार के दरबार में डाइमेकस नामक राजदूत भेजा । इसे ही मेगास्थनीज का उत्तराधिकारी माना जाता है ।

सम्राट अशोक हिस्ट्री इन हिंदी | samrat ashok history in hindi | सम्राट अशोक 

  • अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व हुआ था। 
  • बिन्दुसार का उत्तराधिकारी अशोक हुआ जो 269 ई ० पू ० में मगध की राजगद्दी पर बैठा ।
  • samrat ashok की माता का नाम सुभद्रांगी था 
  • अशोक के अन्य नाम देवनम्पिया (संस्कृत देवनामप्रिय जिसका अर्थ है देवताओं का प्रिय) और पियादसी थे 
  • samrat ashok भारत के महानतम सम्राटों में से एक माना जाता है।
  • राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक अवन्ति (उज्जैन ) का राज्यपाल था 
  • मास्की एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है 
  • पुराणों में अशोक को अशोकवर्धन कहा गया है ।
  • उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी ।
  • अशोक ने आजीवकों को रहने हेतु बराबर की पहाड़ियों में चार गुफाओं का निर्माण करवाया , जिनका नाम कर्ज , चोपार , सुदामा तथा विश्व झोपड़ी था ।
  • अशोक के पौत्र दशरथ ने आजीविकों को नागार्जुन गुफा प्रदान की थी ।
  • अशोक की माता का नाम सुभद्रांगी था ।
  • अशोक ने अपने अभिषेक के आठवें वर्ष लगभग 261 ई.पू.में कलिंग पर आक्रमण किया और कलिंग की राजधानी तोसली पर अधिकार कर लिया ।
  • ” प्लिनी का कथन है कि मिस्र के राजा फिलाडेल्फस [ टॉलमी ॥ ] ने पाटलिपुत्र में डियानीसियस नाम का एक राजदूत भेजा था – ( अशोक के दरबार में ) 
  • अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र एवं पुत्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा ।
  • अपने चरम पर, अशोक का साम्राज्य पश्चिम में अफगानिस्तान से पूर्व में बांग्लादेश तक फैला हुआ था। इसने वर्तमान केरल और तमिलनाडु और आधुनिक श्रीलंका को छोड़कर लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को कवर किया।
  • अशोक ने वर्तमान नेपाल और पाकिस्तान सहित पूरे भारत में कई शिलालेख बनवाए।
  • उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (पटना) में थी और तक्षशिला और उज्जैन में प्रांतीय राजधानियाँ थीं।
  • भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम अशोक ने किया ।
  • अशोक के शिलालेखों में ब्राह्मी , खरोष्ठी , ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का प्रयोग हुआ है 
  • अशोक के 13वें शिलालेख में कलिंग युद्ध का विशद वर्णन किया गया है।
  • लगभग 263 ईसा पूर्व में अशोक ने बौद्ध धर्म अपना लिया। एक बौद्ध भिक्षु मोग्गीपुत्त तिस्सा उनके गुरु बने।
  • अशोक ने 250 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में तीसरी बौद्ध संगीति का संचालन भी मोगलीपुत्त तिस्सा की अध्यक्षता में किया था।
  • ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का अभिलेख अफगानिस्तान से , खरोष्ठी लिपि का अभिलेख उत्तर पश्चिम पाकिस्तान से और शेष भारत से ब्राह्मी लिपि के अभिलेख मिले हैं ।
  • अशोक के अभिलेखों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है
  • ( i ) शिलालेख , ( ii ) स्तम्भलेख तथा ( iii ) गुहालेख ।
  • अशोक के शिलालेख की खोज 1750 ई ० में पाद्रेटी फेन्थैलर ने की थी । इनकी संख्या -14 है ।
  • अशोक के अभिलेख पढ़ने में सबसे पहली सफलता 1837 ई.में जेम्स प्रिसेप को हुई ।

मौर्य साम्राज्य से संबंधित प्रश्न | अशोक से संबंधित प्रश्न

1.निम्नांकित में से किसकी तुलना मैकियावेली के प्रिंस से की जाती है?

  1. कालिदास का मालविकाग्निमित्र
  2. कौटिल्य का अर्थशास्त्र
  3. वात्स्यायन का कामसूत्र
  4. तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुरल           

2.विशाखदत्त के प्राचीन भारतीय नाटक मुद्राराक्षस की विषय वस्तु है?

  1. प्राचीन हिंदू जनश्रुति के देवताओं और राक्षसों के बीच संघर्ष के बारे में
  2. दो आर्य कबीलों के बीच सत्ता के संघर्ष की कथा के बारे में
  3. एक आर्य राजकुमार और एक कबिलाई महिला की प्रेम कथा के बारे में
  4. चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों के बारे में  

3.बराबर (जिला-जहानाबाद) की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रयगृह  के रूप में किया?

  1. जैनों ने
  2. आजीवकों ने
  3. थारुओं ने
  4. तांत्रिकों ने                                                                             

4.निम्न में से कौन-सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था?

  1. अफगानिस्तान
  2. बिहार
  3. कलिंग
  4. श्रीलंका 

5.पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था?

  1. लकड़ी का
  2. ईंटों का
  3. पत्थर का
  4. मिट्टी का                                            

6.चाणक्य का दूसरा नाम क्या था?

  1. विशाखदत्त
  2. भट्टस्वामी
  3. विष्णुगुप्त
  4. राजशेखर                                            

7.मुद्राराक्षस का लेखक निम्न में से कौन है?

  1. विशाखदत्त
  2. अश्वघोष
  3. कालिदास
  4. भास                                            

8.वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी?

  1. सिमुक
  2. अजातशत्रु
  3. अशोक
  4. कनिष्क                                            

9.अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?

  1. बिन्दुसार
  2. राहुल
  3. कुणाल
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

10.चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?

  1. अजातशत्रु
  2. अशोक
  3. चंद्रगुप्त मौर्य
  4. चंद्रगुप्त II                                            

11.मालवा गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते?

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. हर्ष
  3. विक्रमादित्य
  4. स्कंदगुप्त                                                                        

12.चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?

  1. उमागुप्त
  2. शुद्धोधन
  3. चाणक्य
  4. शूद्रक                                            

13.किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजवंश की स्थापना की?

  1. रणजीत सिंह
  2. अशोक
  3. अकबर
  4. शिवाजी                                            

14.उत्तराखंड में अशोक का शिलालेख कहाँ स्थित है।

  1. ऋषिकेश में
  2. कालसी में
  3. देवप्रयाग में
  4. केदारनाथ में                                            

15.प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?

  1. अशोक
  2. हेमू
  3. चंद्रगुप्त मौर्य
  4. हर्षवर्धन                                            

16.निम्नांकित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं है?

  1. अशोक
  2. अजातशत्रु
  3. चंद्रगुप्त मौर्य
  4. बिंदुसार                                            

17.निम्न: में से किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं हैं?

  1. कन्धार
  2. टोपरा
  3. गिरनार
  4. पाटलिपुत्र 

18.अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया है?

  1. मागधी
  2. अंगिका
  3. अर्धमागधी
  4. शौरसेनी                                            

19.किस श्रीलंकाई शासक ने आपने आपको मौर्य सम्राट अशोक के आदर्शों के अनुरूप ढालने की कोशिश की?

  1. महाबलि
  2. वीरसिंघे
  3. तिस्स
  4. राणासिंघे                                            

20.बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा था?

  1. तक्षशिला
  2. उज्जैन
  3. स्वर्णगिरी
  4. वैशाली                                            

21.निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम देवान पियादशी भी था?

  1. अशोक
  2. महावीर
  3. चंद्रगुप्त
  4. गौतम बुद्ध                                            

22.मौर्य काल में ‘एग्रनोमाई’ किसे कहा जाता था?

  1. कृषि विभाग का अधिकारी
  2. भवन निर्माण अधिकारी
  3. सड़क निर्माण अधिकारी
  4. माप-तौल का अधिकारी                                            

23.किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए आर्य शब्द का प्रयोग हुआ है?

  1. मुद्राराक्षस
  2. अर्थशास्त्र
  3. अष्टाध्याई
  4. वृहत्कथामंजरी                                            

24.प्राचीनतम राजवंश कौन सा है?

  1. कुषाण
  2. मौर्य
  3. गुप्त
  4. कण्व                                            

25.किस जैन ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है?

  1. परिशिष्टपर्वन
  2. अंग
  3. पूर्व
  4. उपांग                       

 26.अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?

  1. जॉनटावर
  2. चार्ल्स मेटकाफ
  3. हैरी स्मिथ
  4. जेम्स प्रिंसेप   

27.सांची का स्तूप किसने बनवाया?

  1. अशोक
  2. गौतम बुद्ध
  3. खरगोन
  4. चन्द्रगुप्त                                            

28.नंद वंश के पश्चात मगध पर किस राजवंश ने शासन किया?

  1. कुषाण
  2. मौर्य
  3. शुंग
  4. गुप्त                                            

29.मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है?

  1. इण्डिका
  2. पुराण
  3. ऋग्वेद
  4. अर्थशास्त्र                                            

30.अशोक ने 261 ई.पू. में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?

  1. विश्व-विजय के लिए निकल पड़ा
  2. अपने राज्य की सीमा बढ़ायी
  3. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति को सदा के लिए त्याग दिया
  4. उपयुक्त में से कोई नहीं                                            

31.मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था?

  1. नालंदा
  2. तक्षशिला
  3. उज्जैन
  4. वैशाली                                            

32.वह स्त्रोत जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है वह है।

  1. इण्डिका
  2. अशोक के शिलालेख
  3. अर्थशास्त्र
  4. दिव्यावदान                                            

33.अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा और लिपि में है?

  1. पालि व ब्राह्मी
  2. प्राकृत व ब्राह्मी
  3. संस्कृत व ब्राह्मी
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

34.चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया?

  1. 173 ईसवी पूर्व में
  2. 352 ईसवी पूर्व में
  3. 305 ईसवी पूर्व में
  4. 261 ईसवी पूर्व में                                            

35.जिसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है वह है।

  1. अश्वघोष
  2. शूद्रक
  3. भास
  4. विशाखदत्त 

36.मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया?

  1. 6
  2. 5
  3. 7
  4. 4                                           

37.कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?

  1. शिलालेख XII
  2. शिलालेख II
  3. शिलालेख I
  4. शिलालेख XIII

38.अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है।

  1. प्राकृत
  2. संस्कृत
  3. पालि
  4. हिंदी                                            

39.प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था?

  1. अशोक
  2. समुद्रगुप्त
  3. चंद्रगुप्त मौर्य
  4. बिंदुसार                                            

40.मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की?

  1. बिंदुसार
  2. अशोक
  3. चंद्रगुप्त मौर्य
  4. बिम्बिसार                                            

41.मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?

  1. काकणी
  2. पण
  3. तोल
  4. दिनार                                            

42.कौटिल्य के अर्थशास्त्र में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?

  1. आर्थिक जीवन
  2. राजनीतिक नीतियां
  3. धार्मिक जीवन
  4. सामाजिक जीवन                                            

43.निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने दक्कन विजय प्राप्त की थी?

  1. चंद्रगुप्त
  2. कुणाल
  3. अशोक
  4. बिंदुसार                                            

44.निम्नलिखित में से कौन सा राजा जनता के संपर्क में रहता था?

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. बिंदुसार
  3. अशोक
  4. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य                                            

45.श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की?

  1. चंद्रगुप्त
  2. अशोक
  3. दशरथ
  4. बिंदुसार                                            

46.सम्राट अशोक की पत्नी जिससे वह सबसे ज्यादा प्रभावित किया था?

  1. चारुलता
  2. चांडालिका
  3. गौतमी
  4. कारूवाकी 

47.अशोक के जो शिलालेख संगम राज्य के बारे में हमें बताते हैं उनमें शामिल हैं।

  1. पहला और 11वाँ
  2. पहला और 10वाँ
  3. दूसरा एवं 13वाँ
  4. दूसरा एवं 14वाँ                                            

48.मौर्य काल में गुप्तचरों का क्या कहा जाता था?

  1. संस्था एवं संचार
  2. गुप्तचर
  3. गूढ़ पुरुष
  4. खोजी                                            

49.निम्नलिखित में से किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम अशोक का उल्लेख मिलता है।

  1. रुम्मिनदेई
  2. विशिष्ट कलिंग राज्यादेश
  3. मास्की
  4. कालसी                                            

50.अशोक ने अपने राज्याभिषेक के चौथे वर्ष में निग्रोथ के प्रभाव से प्रभावित होकर किससे बौद्ध धर्म की दीक्षा ली?

  1. निग्रोथ
  2. इनमें से कोई नहीं
  3. उपगुप्त
  4. नागार्जुन                                            

51.अशोक के काल में कौन सी लिपि दक्षिण भारत में परिवर्तित हुई थी?

  1. ब्राह्मी
  2. अरमाईक
  3. यूनानी
  4. खरोष्ठी                                            

52.किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए वृषल शब्द का प्रयोग किया गया है?

  1. जैन साहित्य
  2. मुद्राराक्षस
  3. बौद्ध ग्रंथ
  4. ब्राह्मण साहित्य                                            

53.किसने पाटलिपुत्र को पोलिब्रोथा कहा?

  1. स्ट्रैबो
  2. एरियन
  3. मेगास्थनीज
  4. प्लूटार्क                                            

54.किस महीने से मौर्यों का राजकोषीय वर्ष आरंभ होता था?

  1. आषाढ़ जुलाई
  2. ज्येष्ठ जून
  3. पौष-माघ जनवरी फरवरी
  4. फाल्गुन मार्च                                            

55.निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तम्भो के बारे में गलत है?

  1. ये अखंड है
  2. इन पर बढ़िया पालिश है
  3. ये स्थापत्य संरचना के भाग हैं
  4. स्तंभों का शैफ्ट शुण्डाकार है                                            

56.अशोक का अभिलेख भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर भी पाया गया है। निम्नलिखित में किस देश में यह पाया गया है?

  1. चीन
  2. अफगानिस्तान
  3. नेपाल
  4. बर्मा                                            

57.अशोक के बारे में जानने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है?

  1. शिलालेख
  2. बौद्ध साहित्य
  3. आहत मुद्रा
  4. यूनानी लेख                                            

58.किसके शासनकाल में डायमेकस/ डिमेकस भारत आया था?

  1. बिंदुसार
  2. चंद्रगुप्त मौर्य
  3. कनिष्क
  4. अशोक                                            

59.मौर्य काल में सीता से तात्पर्य है।

  1. एक देवी
  2. एक धार्मिक संप्रदाय
  3. राज्यकीय भूमि से प्राप्त आय
  4. ऊसर भूमि                                            

60.कौन-सी घोषणा युद्ध और हिंसा के प्रति अशोक के आंतरिक दु:ख को स्पष्ट करता है?

  1. मनसेहरा शिलालेख
  2. 5वाँ वृहत शिलालेख
  3. गिरनार शिलालेख
  4. कलिंग का पृथक शिलालेख  

61.निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ है?

  1. अहरौरा में
  2. ब्रह्मगिरि में
  3. सारनाथ में
  4. गुर्जरा में 

62.निम्नलिखित मे मौर्य काल का सबसे अच्छा नमूना कौन है?

  1. स्तूप
  2. चैत्य
  3. स्तम्भ
  4. गुफा निर्माण                                            

63.अत्यंत पॉलिश किये गये एकश्म अशोक स्तंभ जिस पाण्डुरंजित बलुकाश्म के एकल टुकड़ों में तक्षित किये गये उसे साधारण कहां की खदानों से निकाला गया?

  1. भुवनेश्वर के समीप उदयगिरी
  2. वाराणसी के समीप सारनाथ
  3. लौरियानंदन गढ़
  4. मिर्जापुर के समीप चुनार  

64.बिंदुसार की मृत्यु के समय अशोक किस प्रांत का गवर्नर था?

  1. उज्जैन
  2. तोसली
  3. तक्षशिला
  4. सुवर्णगिरी                                            

65.अशोक ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार हेतु किसे भेजा?

  1. महारक्षित
  2. संघमित्रा
  3. महेंद्र  
  4. Bऔर C 

66.विष्टि है।

  1. बेगारी प्रांत
  2. वैवाहिक
  3. अनुष्ठान
  4. जिला                                            

67.अशोक का समकालीन तुरमय कहां का राजा था?

  1. मेसीडोनिया
  2. मिस्त्र
  3. कोरिंथ
  4. सीरिया                                            

 68.किस मौर्य सम्राट ने एक विदेशी राजा- सीरिया के एण्टियोकस I- से अंजीर, शराब और दार्शनिक को भारत भेजने का आग्रह किया था?

  1. बिंदुसार
  2. अशोक
  3. कुणाल
  4. चंद्रगुप्त                                            

69.कहां से अशोक द्विभाषाई (ग्रीक और आरामाइक) अभिलेख प्राप्त हुए हैं?

  1. काल्सी
  2. शर-ए- कुना /कंधार
  3. मनसेहरा
  4. कलिंग    

70.पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?

  1. चंद्रगुप्त मौर्य
  2. कनिष्का
  3. अशोक महान
  4. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य                                            

71.कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने निम्नलिखित किस धर्म को अंगीकार कर लिया था?

  1. बौद्ध
  2. हिंदू
  3. जुडिज्म
  4. जैन                                            

72.सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?

  1. बौद्ध
  2. जैन
  3. मुस्लिम
  4. ईसाई                                            

73.किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?

  1. अशोक का सोपारा अभिलेख
  2. अशोक का गिरनार अभिलेख
  3. कलिंग अभिलेख
  4. रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख 

74.स्तंम्भ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है।

  1. रुम्मिनदेई स्तंभ
  2. मस्की का लघु स्तम्भ
  3. क्वीन स्तंभ
  4. भाब्रू स्तम्भ       

75.अशोक ने कितने स्तूप का निर्माण कराया?

उत्तर– अशोक ने 84,000 स्तूपों का निर्माण कराया?

76.अशोक ने कलिंग पर आक्रमण कब किया ?

उत्तर- अशोक ने कलिंग पर आक्रमण 261 ई. पूर्व किया

77.अशोक ने बराबर की पहाड़ी पर कितनी गुफा बनवाई तथा उन गुफाओ का नाम क्या था ?

उत्तर- अशोक ने बराबर की पहाड़ी पर आजीवकों को रहने के लिए चार गुफा बनवाई उन गुफाओ का नाम निम्न: था :-

  1. कर्ज
  2. चोपार
  3. सुदामा
  4. विश्व झोपड़ी

78.अशोक का शार-ए-कुना ( कंदहार) अभिलेख किस लिपि में हैं?

उत्तर- अशोक का शार-ए-कुना ( कंदहार) अभिलेख ग्रीक और अरमाइकाल लिपि में है

79.उपधा परीक्षण किसे कहा जाता है?

उत्तर- साम्राज्य में मुख्यमंत्री और पुरोहित की नियुक्ति के पूर्व इनके चरित्र को काफी जाँचा-परखा जाता था,जिसे उपधा कहा जाता है

80.सम्राट की सहायता के लिए मंत्रिपरिषद थी,उन मंत्री परिषद में कितनी सदस्यों की संख्या होते थे?

उत्तर– मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 12,16 या 20 हुआ करता था

81.महामात्र की संख्या कितनी है?

उत्तर-  महामात्र की संख्या 16 है

82.अशोक के समय मौर्य साम्राज्य की प्रान्तों की संख्या कितनी थी?

उत्तर- अशोक के समय मौर्य साम्राज्य की प्रान्तों की संख्या 5 थी

83.अशोक के समय प्रान्तों को क्या कहा जाता था ?

उत्तर– अशोक के समय प्रान्तों को च्रक कहा जाता था

84.प्रान्तों के प्रशासन को क्या-क्या कहते थे?

उत्तर- प्रान्तों के प्रशासन को कुमार,आर्यपुत्रा और राष्ट्रीक कहते थे

85.अर्थशास्त्र का लेखक समकालीन था?

  1. अशोक का
  2. चंद्रगुप्त का
  3. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का
  4. समुद्रगुप्त का                                            

86.प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया?

  1. समुद्रगुप्त द्वारा
  2. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा
  3. हर्ष द्वारा
  4. कनिष्क द्वारा                                                      

87.अशोक के मनसेहरा (पाकिस्तान) एवं शहबाजगढ़ी (पाकिस्तान) से प्राप्त वृहत शिलालेखों में किस लिपि का प्रयोग किया गया है?

  1. खरोष्ठी
  2. तमिल
  3. संस्कृत
  4. यूनानी                                            

88.अशोक द्वारा कलिंग पर चढ़ाई की जानकारी के लिए कौन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है?

  1. महावंश
  2. 13वाँ वृहत शिलालेख
  3. दिव्यावदान
  4. 7वाँ स्तम्भ अभिलेख                                            

89.भारतीय लिखने की कला नहीं जानते’ यह किसकी उक्ति है?

  1. प्लिनी
  2. प्लुटार्क
  3. मेगास्थनीज
  4. कौटिल्य                                            

90.कौटिल्य द्वारा रचित ‘अर्थशास्त्र’ कितने अधिकरणो में विभाजित है?

  1. 12
  2. 14
  3. 15
  4. 11                                         

91.अर्थशास्त्र में उल्लिखित सप्तांग में शामिल थे।

  1. संगीत, नृत्य, राग, एवं मल्ल-युद्ध
  2. मंत्री, असैन्य सेवक अधीनस्थ, मुद्रा- निर्माण से संबंधित कर्मचारी
  3. राजा, क्षेत्र, प्रशासन एवं कोष
  4. राजकुमार, आचार्य, व्यापारी एवं साधु                                            

92.निम्नलिखित में कौन अवरोही क्रम में मौर्य प्रशासन के अधिकारियों का नाम बताता है?

  1. प्रादेशिक, राजुक, युक्तक
  2. प्रादेशिक, युक्तक, राजुक
  3. युक्तक, प्रादेशिक, राजुक
  4. राजुक, युक्तक, प्रादेशिक                                            

93.किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की है कि ‘सारी प्रजा मेरी संतान है’?

  1. दूसरा वृहत शिलालेख
  2. 5वाँ वृहत शिलालेख
  3. पृथक कलिंग शिलालेख
  4. बराबर गुुहा लेख    

94.अशोक के समय प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती है?

उत्तर-  ग्राम

95.अशोक के स्तम्भ अभिलेख कहा-कहा प्राप्त हुए है?

उत्तर- अशोक के स्तम्भ अभिलेख 6 अलग-अलग स्थान में प्राप्त हुए है

  1. प्रयाग स्तम्भ-लेख :- यह पहले कौशम्बी में स्थित था,इस स्तम्भ-लेख को अकबर ने इलाहाबाद के किले में स्थापित कराया
  2. दिल्ली-टोपरा :- यह स्तम्भ-लेख फिरोजशाह तुलक के द्वारा टोपरा से दिल्ली लाया गया
  3. दिल्ली-मेरठ :- पहले मेरठ में स्थित यह स्तम्भ-लेख फिरोजशाह द्वारा दिल्ली लाया गया था 
  4. रामपुरवा :- चंपारण(बिहार) में स्थापित है इसकी खोज 1872 में कारलायल ने की
  5. लौरिया अरेराज :- चंपारण बिहार में
  6. लौरिया नंदनगढ़ :- चंपारण बिहार में इस स्तम्भ पर मोर का चित्र बना है   

96.मौर्य शासक कब तक रहा?

उत्तर- मौर्य शासक 137 वर्षो तक रहा

97.भागवत पुराण के अनुसार मौर्य वंश का कितने राजा हुए?

उत्तर- 10 राजा

98.वायु पुराण के अनुसार मौर्य वंश का राजा की संख्या क्या है?

उत्तर- 9

99.मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर– मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था   

100.किस अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है?

उत्तर- कौशम्बी अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है

101.अशोक का कौन-सा अभिलेख सबसे बड़ा अभिलेख है?

उत्तर- अशोक का 7वाँ अभिलेख सबसे बड़ा अभिलेख है

102.राजुक किसे कहा जाता है?

उत्तर- अशोक के समय जनपदीय न्यायालय के न्याधीश को राजुक कहा जाता था

103.सीता भूमि किसे कहा जाता है?

उत्तर- अशोक के समय सरकारी भूमि को सीता भूमि कहते है

104.मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को कितने वर्गो में विभाजित किया?

उत्तर- मेगस्थनीज ने भारतीय समाज को सात वर्गो में विभाजित किया ,वे सात वर्ग इस प्रकार है

  1. दार्शनिक
  2. किसान
  3. अहीर
  4. कारीगर
  5. सैनिक
  6. निरीक्षक
  7. सभासद

maurya vansh pdf download

यह भी पढ़े:- 

 

1.सिंधु घाटी सभ्यता PDF 

 

2. जैन धर्म PDF 

 

3.पाषाण काल pdf

 

4.16 महाजनपद pdf 

 

5.Vedic Kaal

 

6.बौद्ध धर्म 

 

7.Modern history mcq in hindi

WhatsApp Channel

Telegram Group

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

 

दोस्तों यद्यपि ARTICLE को बड़ी सावधानीपूर्वक Deep Research करके तैयार किया गया है फिर भी हम आपसे गुजारिश करते है की यदि आप को कही कुछ तथ्य या लेखन त्रुटि पूर्ण लगता है तो कृपया आप हमें सूचित करे,हम त्वरित कार्रवाही करते हुए त्रुटि को सही करेंगे

धन्यवाद

please read website Disclaimer carefully

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » ashok samrat | chakravarti ashok samrat | मौर्य साम्राज्य uppsc notes pdf download

ashok samrat | chakravarti ashok samrat | मौर्य साम्राज्य uppsc notes pdf download

error: Please Share And Download From The Link Provided