Skip to content
औसत

औसत को शुरू करते हुए दो शब्द :

दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की प्रतियोगी परीक्षाओ में बेहतर से बेहतर परफॉर्म  करना वक्त की मांग बन चुका है ,इसके लिए आप सभी प्रतिभागी कठोर परिश्रम करते है ,आपके इसी प्रयास में आपकी सहायता करने के लिए हमने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए इससे संबंधित विभिन्न topics के ऊपर डीप रिसर्च करके एग्जाम के अनुकूल नोट्स तैयार किए हैं , हम आशा करते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओ में अधिकतम अंक प्राप्त करने में ये अद्भुत नोट्स आप की अभूतपूर्व सहायता करेंगे, इन नोट्स में अति महत्वपूर्ण तथ्यों का समागम किया गया है तथा अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को संग्रहित कर आपके लिए प्रस्तुत किया गया है ,आशा करते हैं कि आपको हमारा यह प्रयास अवश्य पसंद आएगा 

दोस्तों अगर आपको हमारा प्रयास पसंद आता है तो आप इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर अवश्य कीजिएगा

average meaning in hindi | औसत के प्रश्न pdf

average का हिन्दी में अर्थ औसत होता है , तथा गणित की भाषा में अगर सरल शब्दो में समझाए तो किन्ही निश्चित संख्या में उपस्थित लोगों के पास उपलब्ध किसी वस्तु की कुल मात्रा को सब लोगों में बराबर मात्रा में बाटना ही average (औसत) कहलाता है 

जैसे:-  

          1              2           4             1             2 

          A             B           C            D             E 

यहाँ A के पास 1 आम है,B के पास 2,C के पास 4 आम है,D के पास 1 तथा E के पास 2 आम है 

Average निकालने के लिए हमने देखा कि कुल लोग 5 है तथा उन सब के पास कुल 10 आम है

इसलिए average(औसत) = कुल मात्रा/कुल लोग

= 10/5

                                    =  2

इसलिए अब सब लोगों के पास 2 आम होंगे 

                2             2            2             2             2 

                A             B           C            D             E  

Questions:-किसी क्रिकेट खिलाड़ी की 11 पारियों का औसत 50 है,पहली 6 पारियों का औसत 49 है एवं बाद की 6 पारियों का औसत 52 है,खिलाड़ी ने छठी पारी में कितने रन बनाए थे?

Solution:-कुल औसत =50

पहली 6 पारियों में औसत से कम कुल runs =1*6 = 6(minus)

बाद की 6 पारियों में औसत से अधिक कुल runs=2*6 = 12(plus)

अब क्योंकि औसत 50 है इसलिए जो भी कम या ज़्यादा होना है वो छठी पारी में ही होगा इसलिए छठी पारी के runs = 50+(12)+(-6)=56

Typical solution:-11 पारियों के कुल runs = 11 * 50 = 550

पहले 6 पारियों के कुल runs = 6 * 49 = 294

बाद की 6 पारियों के कुल runs = 6 * 52 = 312 

इसलिए छठी पारी के कुल runs = (294+312)-550=56

Question:-

10 students के औसत अंक 60 है,अगर एक student को हटा दिया जाए तो  बाक़ी बचे students के औसत अंक 55 होते है,जिस student को हटाया गया है उसके कुल अंक कितने थे?

Solution:-एक student को हटाने पर कुल अंको में कमी=5*9=45 

यानी जो student गया उनसे अपने 45 अंक सभी 10 students के औसत को 60 करने के लिए दिए हुए थे,एवं 45 अंक देकर उसका औसत 60 का था यानी उसके कुल अंक = 60 + 45 = 105  

Typical solution:-

10 के कुल अंक =10*60=600

9 के कुल अंक =9*55=495

इसलिए जो student हटा उसके अंक =600-495=105

दोस्तों Pdf  डाउनलोड करने के लिए Post को अंत तक पढ़े

Question:-एक क्रिकेट खिलाड़ी के 10 वी पारी में 100 runs बनाने से उसके औसत में 8 की वृद्धि हो जाती है,10 वी पारी के बाद खिलाड़ी का औसत कितना था?

Solution:-

खिलाड़ी ने 10 वी पारी में बनाए 100 runs में से 9*8=72 runs बाक़ी पारियों का औसत बढ़ाने में दे दिए इसलिए अब उसके पास बचे कुल runs ही उसका औसत होगा(100-72=28) 28 ही उस 10 वी पारी के बाद खिलाड़ी का औसत होगा 

Question:-

एक class के 120 students का अंक औसत 35 है, fail होने वाले students का औसत 15 एवं pass होने वाले students का औसत 39 है ,pass एवं fail students की संख्या बताओ?

Solution:-

माना pass होने वाले students की संख्या x है,तो fail होने वाले students की संख्या = 120-x 

Now 

39=total अंक(pass)/x

total अंक(pass)=39*x——————-(1)

15=total अंक(fail)/(120-x)

total अंक(fail)=15*(120-x)————-(2)

एवं 35=total अंक(pass)+total अंक(fail)/total students 

इसलिए 35=39*x+15*(120-x)/120———equation (1) और (2) से मान रखने पर

35*120=39x+1800-15x

सरल करने पर  24x=2400

x=100

इसलिए 

pass students=100

fail students=120-100=20

Some other useful points:-

1:-

1 से शुरू करने पर क्रमागत विषम संख्याओं का औसत हमेशा जितनी संख्याएँ ली जाती है उतना ही होता है 

जैसे:- 1 से 13 तक क्रमागत विषम संख्याओ का औसत-

1 से 13 तक क्रमागत विषम संख्याएँ -1,3,5,7,9,11,13 

यानी कुल संख्याएँ=7

इसलिए औसत भी 7 होगा 

Check करने पर 

औसत=1+3+5+7+9+11+13/7=49/7=7

Quick trick:-

1 से n numbers तक क्रमागत विषम संख्याओं का औसत

(अंतिम विषम संख्या +1)/2

जैसे:- 1 से 97 तक क्रमागत विषम संख्याओं का औसत

यहाँ अंतिम विषम संख्या =97

इसलिए औसत =97+1/2=98/2=49 Ans

2:-

1 से शुरू करने पर क्रमागत सम संख्याओ का औसत हमेशा जितनी संख्याएँ ली जाती है उससे एक ज़्यादा होता है 

जैसे:-1 से 14 तक क्रमागत सम संख्याओ का औसत-

1 से 14 तक क्रमागत सम संख्याएँ

2,4,6,8,10,12,14

यानी total संख्याएँ=7

इसलिए औसत=7+1=8

Check करने पर

औसत=2+4+6+8+10+12+14/7=56/7=8

Quick trick:-

1 से n numbers तक क्रमागत सम संख्याओं का औसत

(अंतिम सम संख्या +2)/2

जैसे:- 1 से 97 तक क्रमागत सम संख्याओं का औसत

यहाँ अंतिम सम संख्या =96

इसलिए औसत =96+2/2=98/2=49

3:-

पहली n प्राकृतिक संख्याओं का औसत- n+1/2

जैसे:-पहली 100 प्राकृतिक संख्याओं का औसत

100+1/2=101/2=50.5

4:-

लगातार(consecutive)संख्याओं का औसत- first संख्या +last संख्या/2

जैसे:-1 से 90 तक क्रमागत संख्याओं का औसत 

1,2,3,4,5…90

इसलिए औसत =1+90/2=91/2=45.5

5:-

अगर सभी संख्याओं को किसी निश्चित संख्या से गुणा,भाग,जोड़,घटा किया जाता है तो नया औसत निकालने के लिए भी पुराने औसत को उसी संख्या से गुणा,भाग,जोड़,घटा किया जाता है

जैसे:- अगर किन्ही 5 संख्याओं का औसत 20 है तथा सभी 5 संख्याओं में 3 जोड़ा  जाता है तो नया औसत निकालने के लिए पुराने औसत में भी 3 जोड़ देंगे,तो अब नया औसत 20+3=23 होगा 

 

औसत के प्रश्न pdf

धन्यवाद

यह भी पढ़े:-

Rational Numbers With Examples

VENN DIAGRAM QUESTIONS

please read website Disclaimer carefully

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » औसत सूत्र | औसत पर आधारित प्रश्न | average formula

औसत सूत्र | औसत पर आधारित प्रश्न | average formula

error: Please Share And Download From The Link Provided