Skip to content
vedic period upsc

इस आर्टिकल में आप भारतीय इतिहास के अंतर्गत वैदिक काल   ( vedic period ) का विस्तृत अध्ययन कर पाएंगे

आर्टिकल में हमने vedic period से सम्बंधित सभी अति महत्वपूर्ण MCQ को स्थान दिया है ,हमारी आशा है की इसकी सहायता से आप सभी सवालों का समुचित रूप से जवाब दे पाएंगे 

vedic period से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए हमारे vedic period पर लिखे गए विस्तृत लेख को पढ़े ,लेख का link नीचे दिया गया है 

Vedic Kaal | vedic period

Vedic Kaal pdf download

 vedic period mcq questions MCQ | vedic period mcq upsc MCQ

 

1.पूर्व-वैदिक या ऋग्वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है?

(A)1500 ई०पू०-1000 ई०पू०

(B)1000 ई०पू०-600 ई०पू०

(C)600 ई०पू०-600 ई०

(D)इनमें से कोई नहीं

2.उत्तर-वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है?

(A)1500 ई०पू०-1000 ई०पू०

(B)1000 ई०पू०-600 ई०पू०

(C)600 ई०पू०-600 ई०

(D)इनमें से कोई नहीं

3.’आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है

(A)वीर या योद्धा

(B)श्रेष्ठ या कुलीन

(C)यज्ञकर्ता या पुरोहित

(D)विद्वान्

4.प्रारंभिक आर्यों के बारे में निम्न कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

(A)वे संस्कृत बोलने वाले थे

(B)वे घुड़सवारी किया करते थे

(C)वे कई झुण्डों में भारत पहुँचे

(D)वे मुख्यतः नगरों में निवास करते थे

5.इनमें से किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगों को नहीं था ?

(A)जौ

(B)गेहूँ

(C)चावल

(D)तम्बाकू

 6.उत्तर वैदिक काल के वेदविरोधी और ब्राह्मणविरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था ?

(A)यजमान

(B)श्रमण

(C)अथर्वन

(D)श्रेष्ठिन्

7.वैदिक गणित का महत्त्वपूर्ण अंग है

(A)शतपथ ब्राह्मण

(B)अथर्ववेद

(C)शुल्व सूत्र

(D)छांदोग्य उपनिषद्

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

8.आर्य शब्द इंगित करता है। 

(A) नृजाति समूह को

(B) यायावरी जन को

(C) भाषा समूह को

(D) श्रेष्ठ वंश को

9.निम्नलिखित में से किसने आर्यों के आदि देश (आर्कटिक प्रदेश) के बारे में लिखा था?

(A) शंकराचार्य

(B) ऐनी बेसेण्ट

(C) विवेकानन्द)

(D) बालगंगाधर तिलक

10.आर्यों को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था ?

(A) सर विलियम जोन्स

(B) एच. एच. विल्सन

(C) मैक्समूलर

(D) जनरल कनिंघम

11.आर्य कब भारत आए थे? 

(A) 2500-1800 ई. पू.

(B) 2000-1500 ई. पू.

(C) 200 ई. पू.

(D) 1500-1000 ई. पू.

12.आर्य लोग भारत में कहाँ से आए थे? 

(A) पूर्वी यूरोप

(C) मध्य एशिया

(B) ऑस्ट्रेलिया

(D) दक्षिण-पूर्व एशिया

13.आर्य भारत में किस रूप में आए थे 

(A) सौदागर तथा खानाबदोश

(B) शरणार्थी

(C) आक्रमणकारी

(D) अप्रवासी

14.निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलेख ईरान से भारत में आर्यों के आने की सूचना देता है?     

(A) मानसेहरा

(B) शहबाजगढ़ी

(C) बोंगजकोई

(D) जूनागढ़

15.आर्यन जनजातियों की प्राचीनतम बस्ती कहाँ है? 

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बंगाल

(C) सप्त सिन्धु

(D) दिल्ली

16.निम्नलिखित में से कौन-सा इण्डो-आर्यन का निवास स्थल है?

(A) मध्य एशिया

(B) मध्य एशिया व दक्षिणी रूस

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) मध्य अफ्रीका

17.क्लासिकीय संस्कृत में ‘आर्य’ शब्द का अर्थ है 

(A) ईश्वर में विश्वासी

(B) एक वंशानुगत व्यक्ति

(C) किसी विशेष धर्म में विश्वास रखने वाला

(D) एक उत्तम व्यक्ति

18.सुमेलित कीजिए (आर्यों का निवास स्थान )

विद्वान्                                    मत

A.बालगंगाधर तिलक                1. यूरोप

B.विलियम जोन्स                        2. आर्कटिक प्रदेश

C.स्वामी दयानन्द                       3. हंगरी (यूरोप

D.पी गाइल्स                                4. तिब्बत

कूट

      A B C D

(A) 2 1 4 3

(B) 1 2 3 4

(C) 4 3 2 1

(D) 1 3 4 2

19.ऋग्वैदिक काल में हिमालय पर्वत को क्या कहा जाता था?

(A) मुंजवत

(B) स्वात

(C) मरुवर्मन

(D) इनमें से कोई नहीं

20.गायत्री मन्त्र की रचना किसने की थी ? 

(A) वशिष्ट

(B) विश्वामित्र

(C) इन्द्र

(D) परीक्षित

21.ऋग्वेद में कितने सूक्त हैं?

(A) 1028

(B) 1017

(C) 1128

(D) 1020

22.निम्न में से किस नदी को ऋग्वेद में ‘मातेतमा’, ‘देवीतमा’ एवं ‘नदीतमा’ सम्बोधित किया गया है?                                                                                               

(A) सिन्धु

(B) सरस्वती

(C) वितस्ता

(D) यमुना

23.‘गोत्र’ शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम हुआ था।

(A) अथर्ववेद में

(B) ऋग्वेद में

(C) सामवेद में

(D) यजुर्वेद में

24.वैदिक कर्मकाण्ड में ‘होता’ का सम्बन्ध है 

(A) ऋग्वेद से

(B) यजुर्वेद से

(C) सामवेद से

(D) अथर्ववेद से

25.ऋग्वेद में वर्णित देवताओं में सबसे प्रमुख देवता कौन थे?

(A) इन्द्र

(B) विष्णु

(C) सूर्य

(D) ब्रह्मा

26.सर्वाधिक ऋग्वैदिक सूक्त समर्पित है 

(A) अग्नि को

(B) इन्द्र को

(C) रुद्र को

(D) विष्णु को

27.ऋग्वेद में निम्नांकित किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के सम्बन्ध का सूचक है? 

(A) अस्किनी, सुवस्तु

(B) परुष्णी

(C) कुभा, कुम

(D) विपाशा, शुतुद्री

28.अवेस्ता एवं ऋग्वेद में समानता है। अवेस्ता किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?

(A) भारत से

(B) ईरान से

(C) इजरायल से

(D) मिस्र से

29.ऋग्वेद की मूल लिपि थी 

(A) देवनागरी

(B) खरोष्ठी

(C) पाली

(D) ब्राह्मी

30.प्रसिद्ध गायत्री मन्त्र कहाँ से लिया गया है ?

(A) यजुर्वेद

(B) अथर्ववेद

(C) ऋग्वेद

(D) सामवेद

31.ऋग्वेद में कई परिच्छेदों में प्रयुक्त ‘अघन्य’ शब्द सन्दर्भित है

(A) पुजारी के लिए

(B) स्त्री के लिए

(C) गाय के लिए

(D) ब्राह्मण के लिए

32.निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रन्थ ऋग्वेद से  सम्बन्धित है? 

(A) ऐतरेय ब्राह्मण

(B) गोपथ ब्राह्मण

(C) शतपथ ब्राह्मण

(D) तैत्तिरीय ब्राह्मण

33.किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई हैं?

(A)ऋग्वेद

(B)यजुर्वेद

(C)अथर्ववेद

(D)सामवेद

ANSWER: ऋग्वेद

34.निम्नलिखित में से उत्तर वैदिक काल में लिखे गये ग्रंथों का सही क्रम कौन-सा है ?

(A)वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद्

(B)वेद, उपनिषद्, ब्राह्मण और आरण्यक

(C)उपनिषद्, वेद, ब्राह्मण और आरण्यक

(D)वेद, आरण्यक, ब्राह्मण और उपनिषद्

35.वेदों की संख्या कितनी है?

(A)दो

(B)तीन

(C)चार

(D)पाँच

36.कौन-से तीन वेद संयुक्त रूप से त्रयी’ या ‘वेदत्रयी’ कहलाते हैं?

(A)ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद

(B)ऋग्वेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद

(C)ऋग्वेद, सामवेद और अथर्ववेद

(D)यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद

37.भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिए गए है ?

(A)मुण्डक उपनिषद्

(B)कठ उपनिषद्

(C)ईश उपनिषद्

(D)वृहदारण्यक उपनिषद्

WhatsApp Channel

Telegram Group

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

38.ऋग्वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्या है?

(A)गोधन

(B)भूमि

(C)A एवं B दोनों

(D)इनमें से कोई नहीं

39.प्रथम विधि निर्माता कौन हैं?

(A)मनु

(B)चाणक्य

(C)चन्द्रगुप्त

(D)सेल्यूकस

40.ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?

(A)कृषि

(B)पशुपालन

(C)शिक्षा

(D)व्यवसाय

41.भारतीय संगीत का आदिग्रंथ कहा जाता है।

(A)ऋग्वेद

(B)उपनिषद्

(C)यजुर्वेद

(D)सामवेद

42.ऋग्वेद के किस मंडल में शूद्र का उल्लेख पहली बार मिलता है ?

(A)7वें

(B)8वें

(C)9वें

(D)10वें

43.पुराणों की संख्या कितनी है?

(A)18

(B)19

(C)20

(D)21

44.वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण इनमें से किसकी उपासना था ?

(A)प्रकृति

(B)पशुपति

(C)देवी माता

(D)त्रिमूर्ति

45.किस देवता के लिए ऋग्वेद में ‘पुरंदर’ शब्द का प्रयोग हुआ है?

(A)इंद्र

(B)अग्नि

(C)वरुण

(D)सोम

46.’शुल्व सूत्र’ किस विषय से संबंधित पुस्तक है?

(A)ज्यामिति

(B)ज्योतिष

(C)गणित

(D)खगोल

47.’असतो मा सदगमय’ कहाँ से लिया गया है?

(A)ऋग्वेद

(B)यजुर्वेद

(C)सामवेद

(D)अथर्ववेद

48.आर्य भारत में बाहर से आए और सर्वप्रथम बसे थे –

(A)सामातट में

(B)प्रागज्योतिष में

(C)पंजाब में

(D)पांचाल में

49.मीमांसा या पूर्व मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक है–

(A)जैमिनी

(B)बादरायण

(C)कपिल

(D)गौतम

50.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (वेद) A. ऋग्वेद B. यजुर्वेद C. सामवेद D. अथर्ववेद सूची-II (यज्ञकर्ता) 1. हीता/होतृ 2. अधर्व्यु 3. उद्गाता/उद्गातृ 4. ब्रह्मा

(A)A → 1, B → 2, C → 3, D → 4

(B)A → 2, B → 1, C → 3, D → 4

(C)A → 1, B → 2, C → 4, D → 3

(D)A → 4, B → 3, C → 2, D → 1

51.वेदों को ‘अपौरुषेय’ क्यों कहा गया है?

(A)क्योंकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है

(B)क्योंकि वेदों की रचना पुरुषों द्वारा की गई है। लिए गए हैं?

(C)क्योंकि वेदों की रचना ऋषियों द्वारा की गई है

(D)इनमें से कोई नहीं

52.वैशेषिक दर्शन के प्रतिपादक हैं

(A)कपिल

(B)उलूक कणद

(C)अक्षपाद गौतम

(D)पतंजलि

53.800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है ?

(A)ब्राह्मण युग

(B)सूत्र युग

(C)रामायण युग

(D)महाभारत युग

54.वेदांत या उत्तर-मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक हैं

(A)जैमिनी

(B)बादरायण

(C)बुद्ध

(D)महावीर

55.सूची को सूची ॥ से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

वैदिक नदियाँ                             आधुनिक नाम

A.कुभा                                      1. गण्डक

B.परुष्णी                                   2. काबुल

C.सदानीरा                                3. रावी

D.शुतुद्री                                    4. सतलुज

कूट

      A B C D                                         A B C D

(A) 1 2 3 4                                      (B) 2 3 1 4

(C) 3 4 1 2                                      (D) 4 1 3 2

56.उस जनजाति का नाम बताइए जो ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजन से सम्बन्धित नहीं है। 

(A) यदु

(B) पुरु

(C) तुर्वस

(D) किक

57.राज्याभिषेक समारोह का विवरण निम्नलिखित में से किसमें किया गया है?

(A) केनोपनिषद्

(B) विष्णु पुराण

(C) ऐतरेय ब्राह्मण

(D) अथर्ववेद

58.ऋग्वैदिक राजा कोई प्रशासनिक तन्त्र नहीं रखता था

(A) राजा ऐसा नहीं चाहता था

(B) ऋग्वैदिक अर्थव्यवस्था इसके उपयुक्त नहीं थी

(C) यह सामाजिक संरचना के अनुकूल नहीं था

(D) राजपद आनुवंशिक नहीं था।

59.ऋग्वेद में उल्लिखित प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे लड़ा गया था? 

(A) परुष्णी

(B) सरस्वती

(C) विपाशा

(D) अस्किनी

60.दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

1.‘सभा’ वृद्ध एवं अभिजात वर्ग की संस्था थी।

2.समिति जनसाधारण की महत्त्वपूर्ण संस्था थी।

3.विदथ आर्यों की निम्नतम संस्था थी।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 3

(C) 1, 2 और 3

(D) इनमें से कोई नही

61.आरम्भिक वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था आधारित थी 

(A) शिक्षा पर

(B) जन्म पर

(C) व्यवसाय पर

(D) प्रतिभा पर

62.वैदिक युग में

(A) बहुविवाह प्रथा नहीं थी

(B) बाल विवाह प्रमुख था

(C) विधवा पुनः शादी कर सकती थी

(D) पत्नी का समाज में उच्च स्थान था

63.ऋग्वैदिक आर्य पशुचारी लोग थे, यह इस तथ्य से पुष्ट होता है कि 

(A) ऋग्वेद में गाय के अनेक सन्दर्भ हैं।

(B) अधिकांश युद्ध गायों के लिए लड़े गए थे

(C) पुरोहितों को दिया जाने वाला उपहार प्रायः गाय होती थी, न कि जमीन

(D) उपरोक्त सभी

64.निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है ? 

(A) ऋग्वैदिककालीन आर्यों का ग्राम सामान्यतः स्वजनों के एक समूह को इंगित करता है, न कि एक गाँव को

(B) पूर्व-वैदिककालीन आर्यों ने हाथी को पालतू बनाया था तथा युद्ध में घोड़ों के साथ उनका प्रयोग करते थे

(C) ऋग्वेद में स्वयंवर एवं विधवा विवाह का उल्लेख है।

(D) ऋग्वेद में विन्ध्य सतपुड़ा पर्वत और नर्मदा नदी का उल्लेख है

65.निम्न में से कौन-सा एक ऋग्वेद में स्त्रियों के विषय में सही है ?

(A) वे सभा की कार्यवाही में भाग लेती थीं

(B) वे यज्ञ का अनुष्ठान करती थीं

(C) वे युद्धों में सक्रिय भाग लेती थीं।

(D) उपरोक्त सभी 

66.ऋग्वेद के वैदिक ग्रन्थ में किस शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख हुआ है?

(A) वर्ण

(B) सोम

(C) अयस

(D) गम्य

67.वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन था 

(A) जौ और चावल

(C) चावल और दालें

(B) दूध व इसके उत्पाद

(D) सब्जियाँ और फल

68.निम्नलिखित में से कौन-सी वह ब्रह्मवादिनी है, जिसने कुछ वेद मन्त्रों की रचना की थी?

(A) लोपामुद्रा

(B) गार्गी

(C) लीलावती

(D) सावित्री

69.ऋग्वेद में निम्नलिखित पशुओं में से किनका उल्लेख हुआ है?

1. गाय

2.अश्व

3.बकरी

4.भैंस

कूट

(A) 1 और 4

(B) 1, 2 और 3

(C) 1 और 2

(D) ये सभी

70.ऋग्वैदिक काल के प्रारम्भ में निम्न में से किसे महत्त्वपूर्ण मूल्यवान सम्पत्ति समझा जाता था?

(A) भूमि को

(B) गाय को

(C) स्त्रियों को

(D) जल को

71.ऋग्वैदिक काल में ‘निष्क’ किस अंग का आभूषण था? 

(A) कान का

(B) गले का

(C) बाहु का

(D) कलाई का

72.वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया गया था? 

(A) चाँदी

(B) सोना

(C) लोहा

(D) ताँबा

73.ऋग्वैदिक ‘पणि’ किस वर्ग के नागरिक थे? 

(A) पुरोहित

(B) स्वर्णकार

(C) लोहार

(D) व्यापारी

74.दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

1.ऋग्वेद में कृषि का उल्लेख मात्र 24 बार ही हुआ है।

2.ऋग्वेद के चतुर्थ मण्डल में खेती की प्रक्रिया का वर्णन मिलता है।

3.रयि (सम्पत्ति) की गणना मुख्यतः मवेशियों से होती थी।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) केवल 1

(B) 1, 2 और 3

(C) केवल 3

(D) इनमें से कोई नहीं

75.पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था 

(A) भक्ति

(B) मूर्तिपूजा और यज्ञ

(C) प्रकृति पूजा और यज्ञ

(D) प्रकृति पूजा और

76.ऋग्वैदिक काल में जनता निम्न में से मुख्यतः किसमें विश्वास करती थी? 

(A) मूर्ति पूजा

(B) एकेश्वरवाद

(C) देवीपूजा

(D) बलि एवं कर्मकाण्ड

77.ऋग्वैदिक धर्म था

(A) बहुदेववादी

(B) एकेश्वरवादी

(C) अद्वैतवादी

(D) निवृत्तमार्गी

78.सुमेलित कीजिए  

ऋग्वैदिक देवता                                   विभाग

A.मरुत                                 1. पशुओं के देवता

B.पूषन                                   2. आँधी-तूफान के देवता

C.अश्विन                                3. चिकित्सा के देवता

D.सोम                                    4. वनस्पति के देवता

कूट

        A B C D                                A B C D

(A) 2 1 4 3                             (B) 2 1 3 4

(C) 1 2 3 4                             (D) 4 3 2 1

79.वैदिक देवता इन्द्र के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही 

उत्तर चुनिए

  1. झंझावत के देवता थे।
  2. पापियों को दण्ड देते थे।
  3. नैतिक व्यवस्था के संरक्षक थे
  4. वर्षा के देवता थे।

कूट

(A) 1 और 2 सही हैं

(B) 1 और 3 सही हैं

(C) 2 और 4 सही हैं

(D) 1 और 4 सही हैं

80.ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है?

(A)सातवाँ मंडल

(B)आठवाँ मंडल

(C)नौवाँ मंडल

(D)दसवाँ मंडल

81.प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध -दाशराज युद्ध – किस तट लड़ा गया?

(A)गंगा

(B)ब्रह्मपुत्र

(C)कावेरी

(D)परुष्णी

82.धर्मशास्त्रों में भूराजस्व की दर क्या हैं?

(A)1/3′

(B)1/4′

(C)1/6′

(D)1/8′

83.किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुई ?

(A)ऋग्वैदिक काल में

(B)उत्तर- वैदिक काल में

(C)उत्तर गुप्त काल में

(D)धर्मशास्त्र के काल में

84.एशिया माइनर स्थित बोगाजकोई का महत्त्व इसलिए है कि ?

(A)वहाँ जो अभिलेख प्राप्त हुए हैं, उनमें 4 वैदिक देवताओं-इन्द्र, वरुण, मित्र, नासत्य–का  उल्लेख मिलता है

( B)मध्य एशिया व तिब्बत के बीच एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था

(C)वेद के मूल ग्रंथ की रचना यहीं हुई थी

(D)इनमें से कोई नहीं

85.गायत्री मंत्र (देवी सवितृ को संबोधित) किस पुस्तक में मिलता है?

(A)ऋग्वेद

(B)यजुर्वेद

(C)उपनिषद्

(D)भगवतगीता

86.न्यायदर्शन को प्रचारित किया था

(A)चार्वाक ने

(B)गौतम ने

(C)कपिल ने

(D)जैमिनी ने

ANSWER: गौतम ने

87.प्राचीन भारत में ‘निष्क’ से जाने जाते थे

(A)स्वर्ण आभूषण

(B)गायें

(C)ताँबे के सिक्के

(D)चाँदी के सिक्के

88.योग दर्शन के प्रतिपादक हैं

(A)पतंजलि

(B)गौतम

(C)जैमिनी

(D)शंकराचार्य

89.उपनिषद् पुस्तकें हैं

(A)धर्म पर

(B)योग पर

(C)विधि पर

(D)दर्शन पर

90.उत्तर वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है ? 

(A) 1500 ई.पू.-1000 ई.पू

(B) 1000 ई.पू.-600 ई.पू.

(C) 600 ई.पू.-600 ई.पू.

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

91.दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

1.उत्तर वैदिक काल के अध्ययन के लिए गैरिक मृद्भाण्ड महत्त्वपूर्ण साक्ष्य है।

2.उत्तर वैदिक काल में अतरंजीखेड़ा से 1300 ई. में लौह उपकरण मिले थे।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2

(D) न तो 1 और न ही 2

92.उत्तर वैदिक काल में निम्नलिखित में से किनको आर्य संस्कृति का धुर समझा जाता था? 

(A) अंग, मगध

(B) कोसल, विदेह

(C) कुरु, पांचाल

(D) मत्स्य, शूरसेन

93.वैदिक काल में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी 

(A) निरंकुश

(B) प्रजातन्त्र

(C) गणतन्त्र

(D) वंश परम्परागत राजतन्त्र

94.गोत्र व्यवस्था प्रचलन में कब आई? 

(A) ऋग्वैदिक काल में

(B) उत्तर वैदिक काल में

(C) महाकाव्य काल में

(D) सूत्रकाल में

95.सुमेलित कीजिए  

A.संगृहित्री                     1. कोषाध्यक्ष

B.भागदुध                      2. कर-संग्रहकर्ता

C.क्षता/ छत्री                  3. पासे के खेल में राजा का सहायक

D.अक्षवाप                    4. प्रतिहारी / राज प्रसाद का रक्षक

कूट

      A B C D                                     A B C D

(A) 1 2 4 3                            (B) 1 2 3 4

(C) 1 3 4 2                            (D) 2 1 4 3

96.आर्य सभ्यता में मनुष्य के जीवन के आयु के आरोही क्रमानुसार निम्नलिखित चरणों में से कौन-सा विकल्प सही है? 

(A) ब्रह्मचर्य-गृहस्थ-वानप्रस्थ संन्यास

(B) गृहस्थ-ब्रह्मचर्य वानप्रस्थ-संन्यास

(C) ब्रह्मचर्य-वानप्रस्थ संन्यास गृहस्थ

(D) गृहस्थ-संन्यास-वानप्रस्थ ब्रह्मचर्य

97.सुमेलित कीजिए  

     आश्रम                                आयु

A.ब्रह्मचर्य                          1. जन्म से 25 वर्ष

B.गृहस्थ                            2. 25 से 50 वर्ष

C.वानप्रस्थ                        3. 50 से 75 वर्ष

D.संन्यास कूट                   4. 75 से 100 वर्ष

 

      A B C D                             A B C D

(A) 4 3 2 1                      (B) 3 4 2 1

(C) 1 3 2 4                      (D) 1 2 3 4

98.निम्नलिखित में से कौन एक विवाह का प्रकार नहीं है?

1.प्रजापत्य

2.पैशाच

3.आर्ष

4.दुर्गम

कूट

(A) 1 और 2

(B) केवल 4

(C) 1, 2 और 4

(D) इनमें से कोई नहीं

99.निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

        विवाह                                गुण

(A) गन्धर्व विवाह                    प्रणय विवाह

(B) राक्षस विवाह                   बलपूर्वक विवाह

(C) ब्रह्म विवाह                      सर्वोत्तम विवाह

(D) आर्ष विवाह                    निकृष्टतम विवाह

100.भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं? 

(A) तक्षशिला

(B) अतरंजीखेड़ा

(C) कौशाम्बी

(D) हस्तिनापुर

101.वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल थे, उसे क्या कहते थे?

(A) बलि

(B) विदथ

(C) वर्मन

(D) कर

102.निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

  वैदिक नाम                              अनाज

(A) ब्रीहि                                 धान

(B) माण                                  उड़द

(C) गोधूम                                मूँग

(D) यव                                    जौ

103.व्यापार व्यवस्था में ऋण के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है?

(A) श्रेष्ठ्य

(B) कुसीद

(C) पेशस्करी

(D) इनमें से कोई नहीं

104.निम्नलिखित में से वह कौन-सी दस्तकारी है, जो आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी ?

(A) मृद्भाण्ड (पॉटरी)

(B) आभूषण

(C) बढ़ईगिरी (काष्ठकारिता)

(D) लुहार (लुहारगिरी)

105.ऋग्वैदिक कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अन्तर के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?  

1.ऋग्वैदिक कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे, जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।

2.ऋग्वैदिक कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिन्धु के लोगों को केवल ताम्र और लौह का ज्ञान था।

3.ऋग्वैदिक कालीन आर्यों ने घोड़ों को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

(A) केवल 1

(B) 2 और 3

(C) 1 और 3

(D) ये सभी

106.निम्नलिखित वैदिक देवताओं में किसे उनका पुरोहित माना जाता था? 

(A) अग्नि

(B) बृहस्पति

(C) धौस

(D) इन्द्र

107.सुमेलित कीजिए  

A.राजसूय यज्ञ                1. राजा के सिंहासनारोहण से सम्बन्धित यज्ञ

B.अश्वमेध यज्ञ                2. राजनैतिक शक्ति बढ़ाने हेतु किया जाने वाला यज्ञ

C.वाजपेय यज्ञ                3. शौर्य प्रदर्शन व प्रजा के मनोरंजनार्थ किया जाने वाला यज्ञ

D.अग्निष्टोम यज्ञ                4 देवताओं को प्रसन्न करने हेतु अग्नि को पशुबलि दिया जाने वाला एवं सोमरस का पान किया जाने वाला यज्ञ

कूट

A B C D

(A) 1 2 3 4

(B) 2 1 3 4

(C) 1 2 4 3

(D) 4 3 2 1

108.न्यायदर्शन को प्रचारित किया था 

(A) चार्वाक ने

(B) गौतम ने

(C) कपिल ने

(D) जैमिनी ने

109.सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा एवं वेदान्त इन छः भिन्न भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति हुई है।

(A) वैदिक युग में

(B) गुप्त युग

(C) कुषाण युग में

(D) मौर्य मे

110.वैशेषिक दर्शन के प्रतिपादक हैं 

(A) कपिल

(B) अक्षपाद गौतम

(C) उलूक कणाद

(D) पतंजलि

111.दिए गए कथनों पर विचार कीजिए

1.‘अथातो धर्म जिज्ञासा सूत्र का सम्बन्ध मीमांसा दर्शन से है।

2.मीमांसा दर्शन वेदों पर अटूट विश्वास रखता है।

3.मीमांसा ज्ञान के केवल दो स्रोत प्रत्यक्ष व प्रमाण ही

4.मीमांसा वेद में वर्णित ईश्वर को ही स्वीकार मानता है। करता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(A) 1, 2 और 3

(B) 2 और 3

(C) 1, 2 और 4

(D) ये सभी

 

दोस्तों यद्यपि Content को बड़ी सावधानीपूर्वक Deep Research करके तैयार किया गया है फिर भी हम आपसे गुजारिश करते है की यदि आप को कही कुछ तथ्य या लेखन त्रुटि पूर्ण लगता है तो कृपया आप हमें सूचित करे,हम त्वरित कार्रवाही करते हुए त्रुटि को सही करेंगे

धन्यवाद

यह भी पढ़े :-

1.सिंधु घाटी सभ्यता PDF 

 

2.जैन धर्म के सिद्धांत 

 

3.पाषाण काल 

 

4.16 महाजनपद

 

5.Rig Vedic Kaal 

 

6.बौद्ध धर्म के सिद्धांत pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » vedic period upsc | vedic period mcq in hindi | vedic period uppsc mcq

vedic period upsc | vedic period mcq in hindi | vedic period uppsc mcq

error: Please Share And Download From The Link Provided