Skip to content
upsssc pet syllabus

upsssc pet

दोस्तों यह आर्टिकल upsssc pet से सम्बंधित है, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही राज्य में समूह ‘ ग ‘ की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा Preliminary Eligibility Test (PET) का आयोजन कराने जा रहा है। UPSSSC द्वारा Preliminary Eligibility Test (PET)2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है

WhatsApp Channel

Telegram Group

लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे है , और यदि आप उनमें से एक हैं तो UPSSSC PET परीक्षा के लिए नीचे दिए गए upsssc pet syllabus और हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हाई क्लास आर्टिकल्स की सहायता से upsssc pet की तैयारी बड़े आराम से घर बैठे कर सकते है 

upsssc pet full form | upsssc pet full form in hindi

upsssc pet full form english में  Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission Preliminary Eligibility Test है 

upsssc pet full form in hindi उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा है

upsssc pet syllabus in hindi

UPSSSC PET Syllabus in Hindi पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है। कृपया पहले आर्टिकल को पूरा पढ़ ले ,आपके लिए और भी महत्वपूर्ण जानकारियाँ  यहाँ है 

UPSSSC PET NOTES 

जैसा कि आप उम्मीदवारों को पता होगा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग [ UPSSSC] ने हाल ही में भर्ती परीक्षा में बदलाव करते हुए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली शुरू की है।

इसके तहत अब उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ( UPSSSC PET) देनी होगी, UPSSSC PET पास करने के बाद ही उम्मीदवार आगे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।।

इस लेख में हमने UPSSSC PET परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।

यदि आप भी आगामी UPSSSC PET परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, और आपको UPSSSC PET Syllabus की जानकारी चाहिए तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करे 

आप यहां से UPSSSC PET Syllabus in hindi PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं और UPSSSC PET लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।

UPSSSC PET Important Points

  • यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है।
  • यदि आप आगामी UPSSSC PET परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
  • उम्मीदवारों को भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर तभी मिलेगा अगर उन्होंने PET परीक्षा दी होगी। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET परीक्षा में प्राप्त स्कोर के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • यह लेख उम्मीदवारों को UPSSSC PET Syllabus and Exam Pattern के बारे में गाइड करेगा। नीचे दी गई तालिका में यूपी पीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण विवरण हैं।
भर्ती निकाय उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम PET
परीक्षा का मोड ऑफलाइन

upsssc pet official website

upsssc.gov.in

pet exam | pet test upsssc

upsssc pet केवल प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें यदि आप अर्हता प्राप्त करते हैं तो आप UPSSSC द्वारा जारी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे।

आयोग मुख्य परीक्षा भर्ती विज्ञापन के साथ एक PET कट-ऑफ भी जारी करेगा, यदि आप आयोग द्वारा जारी मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं तो आप आगे आवेदन नहीं कर सकते।

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

pet syllabus & exam pattern

दोस्तों आप UPSSSC PET Syllabus को अच्छी तरह पढ़ कर Syllabus के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते है 

UPSSSC PET Syllabus और परीक्षा पैटर्न आपको परीक्षा की अंकन योजना और परीक्षा में प्रश्न किस विषय किस टॉपिक से पूंछे जाएंगे यह समझने में मदद करेगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग PET परीक्षा के माध्यम से राज्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को छाटने का कार्य संपन्न करेगा 

इसलिए आपको UPSSSC PET की लिखित परीक्षा में अधिक से अधिक सही प्रश्नों को हल  करना चाहिए और इसकी तैयारी करने लिए आप हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध विषयवार आर्टिकल्स की हेल्प ले सकते है 

दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को एक ठोस अध्ययन योजना के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए।अध्ययन सामग्री के लिए आप वेबसाइट पर UPSSSC PET स्पेशल कोर्स को जरुर चेक करे 

UPSSSC PET परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। UPSSSC PET वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कुल 15 सेक्शन होंगे। इन सभी वर्गों के लिए कुल अंक 100 हैं और परीक्षा की कुल अवधि 02 घंटे (120 मिनट) है।

UPSSSC PET का खंडवार अंक वितरण और प्रत्येक खंड के प्रश्न संख्या 

विषय

प्रश्न

अंक

1.भारतीय इतिहास 05 05
2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन  05 05
3. भूगोल 05 05
4. भारतीय अर्थव्यवस्था 05 05
5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन 05 05
6. सामान्य विज्ञान 05 05
7. प्रारम्भिक अंकगणित 05 05
8. सामान्य हिन्दी 05 05
9. सामान्य अग्रेजी 05 05
10. तर्क एवं तर्कशक्ति  05 05
11. सामयिकी 10 10
12. सामान्य जागरूकता 10 10
13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण 10 10
14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण 10 10
15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण 10 10

 

Note :

  • UPSSSC PET परीक्षा बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) है।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा।
  • 1/4 [25%] नकारात्मक अंकन होगा

UPSSSC PET में जिन विषयों से  सवाल पूछे जायेंगे वो निम्न: है:-

  1. भारतीय इतिहास
  2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
  3. भूगोल
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था
  5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
  6. सामान्य विज्ञान
  7. प्रारम्भिक अंकगणित
  8. सामान्य हिन्दी
  9. सामान्य अग्रेजी
  10. तर्क एवं तर्कशक्ति
  11. सामयिकी
  12. सामान्य जागरूकता
  13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण
  14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
  15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

अब प्रत्येक खंड पर एक नजर डालते हैं:

1.  भारतीय इतिहास

UPSSSC PET परीक्षा के लिए भारतीय इतिहास विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

भारतीय इतिहास

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध(जीवनी एवं शिक्षायें)
  • जैन धर्म : महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें )
  • मौर्य वंश : सम्राट अशोक
  • गुप्त वंश : समुद्र गुप्त ,चन्द्र गुप्त द्वितीय
  • हर्षवर्द्धन
  • राजपूत काल
  • सल्तनत काल
  • मुगल साम्राज्य
  • मराठा
  • ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का साम्राजिक-आर्थिक प्रभाव
2. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन 

UPSSSC PET परीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के निम्न:टॉपिक शामिल है

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

  • स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन : महात्मा गाँधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन,आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस
3. भूगोल

UPSSSC PET परीक्षा के लिए भूगोल विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है 

भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल

  • नदियां तथा नदियों की घाटी
  • भूजल संसाधन
  • पर्वत ,पहाडियां तथा हिमनद
  • मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र
  • वन
  • खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)

भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल

जलवायु तथा मौसम

टाइम जोन

जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास

4. भारतीय अर्थव्यवस्था

UPSSSC PET परीक्षा के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है 

भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991) तक

  • योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
  • हरित क्राति
  • दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
  • बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार

वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था

वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार

  • कृषि सुधार
  • ढांचागत सुधार
  • श्रम-सुधार
  • आर्थिक सुधार
  • जी0एस0टी0
5. भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन

UPSSSC PET परीक्षा के लिए भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

भारतीय संविधान

  • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें
  • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
  • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
  • संसदीय प्रणाली
  • संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
  • न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय

जिला प्रशासन

स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें

6. सामान्य विज्ञान

UPSSSC PET परीक्षा के लिए सामान्य विज्ञान विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है 

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान
7. प्रारम्भिक अंकगणित

UPSSSC PET परीक्षा के लिए प्रारम्भिक अंकगणित विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है 

  • पूर्ण संख्या, भिन्‍न तथा दशमलव 
  • प्रतिशतता
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात
  • औसत
8. सामान्य हिन्दी

UPSSSC PET परीक्षा के लिए सामान्य हिन्दी विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समश्रुत भिन्‍नार्थक शब्द
  • मुहावरे-लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियां
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्म)
9. सामान्य अग्रेजी

UPSSSC PET परीक्षा के लिए सामान्य अंग्रेजी विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • अंग्रेजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न
10. तर्क एवं तर्कशक्ति 

UPSSSC PET परीक्षा के लिए तर्क एवं तर्कशक्ति विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • वृहत एवं लघु
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध
  • समूह से भिन्‍न को अलग करना
  • कैलेण्डर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय
11. सामयिकी

UPSSSC PET परीक्षा के लिए  सामयिकी विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • भारतीय एवं वैश्विक
12. सामान्य जागरूकता

UPSSSC PET परीक्षा के लिए  सामान्य जागरूकता विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानी एवं मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधान सभा, विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण
13. अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

UPSSSC PET परीक्षा के लिए  अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण- 02 गद्यांश
  • (प्रत्येक पर 05 प्रश्न) 
14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

UPSSSC PET परीक्षा के लिए ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 ग्राफ
  • (प्रत्येक पर 05 प्रश्न) 
15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

UPSSSC PET परीक्षा के लिए तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण विषय में निम्न:टॉपिक शामिल है

  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण- 02 तालिकाएं 
  • (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)

Note : क्रमांक 1-9 तक प्रश्नों का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का रहेगा 

UPSSSC PET Syllabus Download

 

upsssc pet study material

upsssc pet study material के लिए नीचे दिए गए link की सहायता ले 

UPSSSC PET NOTES 

upsssc pet result

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 25/01/2023 को घोषित कर दिया गया है , उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है 

यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें

यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर ‘Results’ पर क्लिक करें।

चरण 3: यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम के लिए ‘यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक का चयन करें।

चरण 4: आवश्यक फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि इत्यादि दर्ज करें।

चरण 5: ‘see result’ बटन पर क्लिक करें।

चरण 6: आपका यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर ले 

upsssc pet कट-ऑफ मार्क्स

यूपीएसएसएससी पीईटी के कट-ऑफ अंक परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक न्यूनतम अंक हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है। कट-ऑफ अंक विभिन्न कारकों जैसे रिक्तियों की संख्या, परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर आदि के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों की प्रत्येक श्रेणी (यानी- सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, आदि) के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग हैं। जो उम्मीदवार अपनी संबंधित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

upsssc pet मेरिट सूची

यूपीएसएसएससी पीईटी मेरिट सूची परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने अपनी संबंधित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि योग्यता सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। योग्यता सूची में शामिल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपस्थित होना होगा, जिसमें आवेदन किए गए पद के आधार पर लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार आदि शामिल हो सकते हैं।

दोस्तों यद्यपि Article को बड़ी सावधानीपूर्वक Deep Research करके तैयार किया गया है फिर भी हम आपसे गुजारिश करते है की यदि आप को कही कुछ तथ्य या लेखन त्रुटि पूर्ण लगता है तो कृपया आप हमें सूचित करे,हम त्वरित कार्रवाही करते हुए त्रुटि को सही करेंगे

धन्यवाद

WhatsApp Channel

Telegram Group

यह भी पढ़े :-

uppsc syllabus in hindi

फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते है 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » upsssc pet syllabus | upsssc pet syllabus pdf download | upsssc pet

upsssc pet syllabus | upsssc pet syllabus pdf download | upsssc pet

error: Please Share And Download From The Link Provided