Skip to content
maratha empire

WhatsApp Channel

Telegram Group

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE

maratha empire in hindi | मराठा साम्राज्य

मुगल साम्राज्य के पतन के उपरांत जिन प्रांतीय राजवंशों का उदय हुआ, उनमें मराठे सबसे शक्तिशाली थे। 17 वीं शताब्दी में मराठों का उत्थान हुआ जो कि वास्तव में दक्षिण भारत में चलने वाले सामाजिक-धार्मिक जागरण का परिणाम था,इस क्षेत्र ने अपनी भौगोलिक क्षेत्रता का लाभ मराठों को प्रदान किया इसके फलस्वरुप कुशल नेतृत्व के निर्देशन में मराठों का उत्थान हुआ,पेशवाओं के योग्य नेतृत्व में मराठों ने मालवा एवं गुजरात से मुगलों के पैर उखाड़ दिए तथा वहां अपना शासन स्थापित कर लिया। प्रारंभ में मराठा छोटे भू-स्वामी थे, जिन्होंने अपने योग्य नेता शिवाजी के नेतृत्व में एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य स्थापित कर लिया।

छत्रपती शिवाजी महाराज

  • शिवाजी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं. कुछ इतिहासकार इनका जन्म 19 फ़रवरी 1630 मानते हैं तो कुछ अप्रैल 1627 मानते हैं ,जन्मस्थान -शिवनेर का पहाड़ी किला, पूना (महाराष्ट्र)
  • शिवाजी महाराज के पिता शाहजी भोंसले थे 
  • शिवाजी को पूना की जागीर 1640 ई० में अपने पिता से विरासत में मिली थी
  • शिवाजी की माता का नाम जीजाबाई था, शिवाजी का पालन पोषण दादा जी कोणदेव और गुरु रामदास के संरक्षण में हुआ
  • अपने आरंभिक सैन्य अभियानों के तहत शिवाजी ने सिंहगढ़ (1643 ई०) एवं बीजापुर के तोरण दुर्ग (1646 ई०) पर अधिकार कर लिया। 
  • शिवाजी ने 1655 ई० में जावली एवं 1656 ई० में रायगढ़ पर अधिकार कर लिया तथा ‘रायगढ़’ में अपनी राजधानी स्थापित की। 
  • बीजापुर के सुल्तान ने अफजल खां के नेतृत्व में 1659 ई. में एक सेना भेजी,शिवाजी ने अफजल खां को मार डाला और बीजापुर की सेना को पराजित कर दिया
  • शिवाजी ने 15 अप्रैल 1663 ई० को मुगल साम्राज्य के दक्षिण के सुबेदार शाइस्ता खाँ पर आक्रमण किया। शाइस्ता खाँ ने अपनी कुछ उंगलियाँ गंवाकर जान बचाईं
  • 1664 ई. एवं 1679 ई. में शिवाजी ने सूरत शहर को लूटा था, सूरत शहर से मुगलों को बहुत अधिक राजस्व की प्राप्ति होती थी
  • शिवाजी ने राजा जय सिंह के साथ 1665 में पुरंदर की संधि की,इस संधि के अनुसार शिवाजी ने अपने 35 दुर्गो में से 23 दुर्ग मुगलों को सौंपे
  • शिवाजी 9 मई 1666 ई. को आगरा पहुँचकर मुगल दरबार में उपस्थित हुए जहाँ उन्हें औरंगजेब ने धोखे से कैद कर लिया, साथ में उनका पुत्र शंभाजी भी मौजूद था।
  • किसी तरह कैद से छूटकर शिवाजी पुनः 30 नवम्बर, 1666 ई. को वापस महाराष्ट्र पहुँचे। 
  • 1668 ई० में हुए एक समझौते के तहत मुगलों ने शिवाजी को एक स्वतंत्र शासक मान लिया तथा बरार की जागीर उन्हें सौंप दी गई एवं उनके पुत्र शंभाजी को 5000 का मनसब प्रदान किया गया
  • 16 जून, 1674 ई. में रायगढ में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराया और छत्रपति की उपाधि धारण की
  • उन्होंने अपना राज्याभिषेक बनारस के महान पण्डित विश्वेशर या श्री गंगाधर से कराया
  • शिवाजी ने रायगढ को अपनी राजधानी बनाया
  • शिवाजी ने राज्याभिषेक के पश्चात हिंदू-पद-पादशाही का नारा दिया। 
  • शिवाजी के समय में दो तरह की कर प्रणाली थी सरदेशमुखी दूसरी चौथ
  • शिवाजी का राज्य 16 प्रांतों में विभक्त था
  • प्रशासन की सबसे छोटी ईकाई मौजा थी
  • शिवाजी की अश्वारोही सेना दो भागों में बँटी होती थी वर्गी और सिलहेदार
  • सूरत बंदरगाह को मुगल काल में मक्का द्वार कहा जाता था
  • शिवाजी की मृत्यु 4 अप्रैल 1680 ई० को हुई। 
  • शिवाजी का मंत्रिमंडल अष्टप्रधान कहलाता था। मंत्रिमंडल में पेशवा का पद सर्वाधिक महत्वपूर्ण था। 

shiva ji photo | shiva ji image

shiva ji photo
shiva ji photo

 शिवाजी के अष्टप्रधान 

1.पेशवा-प्रधानमंत्री 

2.सर-ए-नौबत-सेनापति 

3.अमात्य-राजस्व मंत्री 

4.सुमंत-विदेशी मामलों का मंत्री

5.पंडित राव-धार्मिक कार्यों के लिए तिथि का निर्धारण करने वाला पदाधिकारी

6.न्यायाधीश-न्याय विभाग का प्रधान

7.वकियानवीस-सूचना, गुप्तचर विभाग एवं संधि-विग्रह विभागों का अध्यक्ष

8.चिटनिस-राजकीय पत्रों की भाषा-शैली की देखरेख करने वाला पदाधिकारी  

क्रम-संख्या  पद  कार्य 
1. पेशवा प्रधानमंत्री 
2. सर-ए-नौबत सेनापति
3. अमात्य राजस्व मंत्री(वित्त मंत्री)
4. सुमंत विदेशी मामलों का मंत्री
5. पंडित राव धार्मिक कार्य
6. न्यायाधीश न्याय विभाग का प्रधान
7. वकियानवीस दैनिक राजकीय कार्यो का ब्यौरा
8. चिटनिस पत्र व्यवहार

 

 

हर्षवर्धन अभी पढ़े
दिल्ली सल्तनत  अभी पढ़े

mcq on maratha empire | maratha empire mcq

 

1.वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 में शिवाजी को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने के लिए भेजा था?

    1. शाइस्ता खाँ
    2. अफजल खाँ
    3. सैयद बांदा
    4. इनायत खाँ 

2.मराठों ने सर्वप्रथम किसके अधीन कार्य कर प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया?

    1. बहमनी सल्तनत के अधीन
    2. देवगिरि के यादवों के अधीन
    3. हमदनगर, बीजापुर व गोलकुण्डा के अधीन    
    4. इनमें से कोई नहीं

3.निम्नलिखित में से गुरिल्ला युद्ध का पथ-प्रदर्शक कौन था?

  1. अकबर
  2. औरंगजेब
  3. बालाजी
  4. शिवाजी                                            

4.लार्ड वेलेस्ली की सहायक संधि को स्वीकार करने वाले पहले मराठा सरदार थें?

    1. रघुजी भोंसले
    2. पेशवा बाजीराव II
    3. दौलतराव सिंधिया
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

5.दास बोध के रचनाकार हैं?

    1. कबीरदास
    2. तुलसीदास
    3. समर्थ रामदास
    4. सूरदास                                            

6.सरंजामी प्रथा किससे संबंधित थी?

    1. मराठा भू-राजस्व व्यवस्था
    2. तालुकदारी प्रथा
    3. कुतुबशाही प्रशासन
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

7.शिवाजी औरंगजेब के आगरा दरबार में कब उपस्थित हुए?

    1. 1667 ई० में
    2. 1665 ई० में
    3. 1666 ई० में
    4. 1664 ई० में                                            

8.मराठों के बर्गीगिरी (गुरिल्ला युद्ध प्रणाली / छापामार युद्ध प्रणाली) गुण का सबसे पहले और सबसे अधिक उपयोग किसने किया?

    1. जहाँगीर ने
    2. औरंगजेब ने
    3. मलिक अम्बर ने
    4. शाहजहाँ ने                                            

9.एक इतिहासकार ने पानीपत की तीसरी लड़ाई को स्वयं देखा वह कौन था?

    1. खफी खान
    2. काशीराज पंडित
    3. दत्ताजी पिंगले
    4. हरचरण दास                                            

10.शिवाजी के प्रशासन में ‘पेशवा’ कहा जाता था

    1. धार्मिक मामलों के मंत्री को
    2. रक्षा मंत्री को
    3. न्यायमंत्री को
    4. प्रधानमंत्री को                                            

11.निम्नलिखित यूरोपीय शक्तियों में किसने शिवाजी को तोपें प्रदान की?

  1. अंग्रेज
  2. पुर्तगाली
  3. डच
  4. फ्रांसीसी                                            

12.चौथ क्या था?

  1. पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर
  2. अकबर द्वारा वसूल किया जानेवाला सिंचाई कर
  3. औरंगजेब द्वारा लगाया गया एक धार्मिक कर
  4. शिवाजी द्वारा लगाया गया एक मार्ग कर                                            

13.मराठा राज्य का दूसरा संस्थापक किसे कहा जाता है?

    1. राजाराम
    2. बालाजी विश्वनाथ
    3. बाजीराव I
    4. बालाजी बाजीराव                                            

14.शिवाजी ने कब ‘छत्रपति’ की उपाधि धारण कर अपना राज्याभिषेक करवाया?

    1. जून, 1675
    2. अप्रैल, 1665
    3. अप्रैल, 1680
    4. जून, 1674                                            

15.ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी?

    1. महादजी सिंधिया
    2. माधव राव सिंधिया
    3. जीवाजीराव सिंधिया
    4. बाजीराव सिंधिया                                            

16.शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को हस्तांतरित किया?

  1. पुरंदर की संधि
  2. चित्तौड़ की संधि
  3. पुणे की संधि
  4. तोरण की संधि                                            

17.किसके शासनकाल में मराठा प्रमुख शम्भाजी की हत्या कर दी गई थी?

    1. अकबर
    2. जहाँगीर
    3. औरंगजेब
    4. शाहजहाँ                                            

18.शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक कौन थे?

    1. समर्थ रामदास
    2. शाहजी भोंसले
    3. दादाजी कोण्डदेव
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

19.शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के समय कौन से नगर में कैद थे?

  1. आगरा
  2. ग्वालियर
  3. कानपुर
  4. दिल्ली                                            

20.शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?

  1. रायगढ़
  2. रायचूर
  3. आगरा
  4. कालानौर                                          

21.मराठा साम्राज्य की सबसे बहादुर महिला कौन थी?

    1. सईबाई
    2. येसूबाई
    3. ताराबाई
    4. सोयराबाई                                            

22.मराठाकालीन घुड़सवार सेना में एक ‘हवलदार’ के अधीन कितने घुड़सवार होते थे?

    1. 5
    2. 15
    3. 25
    4. 20                                           

23.मराठाकालीन पैदल सेना में एक ‘नायक’ के अधीन कितने पायक या पद सैनिक होते थे?

    1. 15
    2. 3
    3. 9
    4. 25                                          

24.दो मोती जल में घुल गए, सोने की 27 मोहरें खोई गई, चांदी और तांबे की जो हानि हुई उसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता—यह किससे संबंधित है?

    1. द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध से
    2. बेसीन की संधि से
    3. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठा सेना के विनाश से
    4. प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध से                                            

25.शिवाजी के बाद क्रमशः दूसरे छत्रपति एवं दूसरे पेशवा कौन बने?

    1. शाहू एवं धनाजी यादव
    2. इनमें से कोई नहीं
    3. राजाराम एवं रामचन्द्र पंत
    4. शम्भाजी एवं कवि कलश                                            

26.यही समय है जब हम विदेशियों (मुगलों) को अपने देश से निकालकर अमरकीर्ति का अर्जन कर सकते हैं। यदि हम इस सूख रहे पुराने वृक्ष के तने पर आयात करेंगे तो उसकी शाखाएँ अपने-आप ही गिर जाएँगी—यह किसने कहा?

  1. बाजीराव ।
  2. बालाजी विश्वनाथ
  3. बालाजी बाजीराव    
  4. इनमें से कोई नहीं                                     

27.किस इतिहासकार ने कहा, पानीपत का तृतीय युद्ध एक निर्णायक युद्ध था | मराठा सेना की मुकुटमणि वहीं गिर गई थी और इस युद्ध के पश्चात् मराठों के अखिल भारतीय साम्राज्य के स्वप्न नष्ट हो गये

    1. काशीराज पण्डित
    2. सरदेसाई
    3. जदुनाथ सरकार    
    4. इनमें से कोई नहीं                                        

28.मराठा मण्डल या मराठा राज्य संघ की स्थापना किस पेशवा के समय में हुई?

    1. बालाजी बाजीराव
    2. बालाजी विश्वनाथ
    3. बाजीराव I
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

29.किस मराठा शासक के शासनकाल को पेशवाओं के शासनकाल के नाम से जाना जाता है?

  1. शाहू
  2. शिवाजी ॥
  3. राजाराम
  4. शम्भाजी                                            

30.शिवाजी ने मजबूत नौसेना का गठन किया था। शिवाजी का सर्वप्रथम नौसैनिक बेड़ा कहाँ स्थापित था?

  1. कोलाबा
  2. जंजीरा
  3. एलीफैन्टा
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

31.किसने प्रतिनिधि पद का सृजन किया, जो पदक्रम में पेशवा से भी ऊपर था

  1. राजाराम
  2. शाहू l
  3. शम्भाजी
  4. ताराबाई                                            

32.मुगलों एवं मराठों के बीच हुई 1719 ई० की संधि को रिचर्ड टेम्पल ने ‘मराठा साम्राज्य का मैग्नाकार्टा’ कहा है। यह संधि बालाजी विश्वनाथ एवं सैय्यद बंधुओं ने किसके नाम पर की?

    1. मराठा छत्रपति ताराबाई एवं मुगल बादशाह औरंगजेब
    2. मराठा छत्रपति शाहू एवं मुगल बादशाह रफी-उद-रजात
    3. मराठा छत्रपति राजाराम एवं मुगल बादशाह फर्रुखसियर
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

33.निम्न में से किसने पुर्तगालियों से सालसेट एवं बेसीन के द्वीपों को छीना?

  1. बाजीराव ।
  2. बालाजी बाजीराव
  3. बालाजी विश्वनाथ      
  4. इनमें से कोई नहीं

34.किसे लड़ाकू पेशवा और ‘हिन्दू शक्ति का अवतार’ कहा जाता था?

    1. बालाजी विश्वनाथ
    2. बाजीराव ।
    3. बालाजी बाजीराव  
    4. इनमें से कोई नहीं                                    

35.पानीपत के तृतीय युद्ध में मारे जानेवाले दो महत्त्वपूर्ण सैन्य सरदार थे?

  1. विश्वास राव एवं सदाशिव राव भाऊ
  2. सदाशिव राव भाऊ एवं मल्हार राव होल्कर
  3. विश्वास राव एवं मल्हार राव होल्कर 
  4. इनमें से कोई नहीं                                           

36.वह अन्तिम छत्रपति कौन थें जिन्होंने संपूर्ण अधिकारों का भोग किया और जिनके बाद धीरे-धीरे सारी शक्ति पेशवा के हाथ में चली गई?

  1. शाहू I
  2. रामराजा
  3. प्रताप सिंह
  4. शाहू II                                            

37.‘झलकी की संधि’ किसके मध्य हुई? – हैदराबार के निजाम एवं बाला जी बाजीराव

38.‘सरेजामी’ प्रथा किससे संबंधित हैं? – मराठा भू-राजस्व व्यवस्था

39.किसके समय में मराठा शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंची तथा साथ ही मराठा शक्ति का पतन भी आरंभ हुआ?

    1. बालाजी विश्वनाथ
    2. बाजीराव I
    3. बालाजी बाजीराव
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

40.शिवाजी के बाद गुरिल्ला युद्ध का संचालन किसने किया?

    1. बालाजी बाजीराव
    2. सदाशिव राव भाउ
    3. बाजीराव ।
    4. बालाजी विश्वास                                            

41.किस मराठा पेशवा को मैकियावेली कहा जाता था?

    1. बालाजी बाजीराव
    2. बाजीराव ।
    3. नाना फड़नवीस
    4. बालाजी विश्वास                                            

42.पेशवाई को कब समाप्त किया गया?

    1. 1858
    2. 1802
    3. 1818
    4. 1861                                            

43.निम्न में किसने पानीपत के तृतीय युद्ध में संगठित मराठा सेना का नेतृत्व किया?

  1. सदाशिवराव भाऊ
  2. दत्ताजी सिंधिया
  3. विश्वास राव
  4. मल्हारराव होल्कर                                            

44.वर्ष 1771 में दिल्ली की गद्दी पर शाह आलम II को पुनस्र्थापित करने वाले मराठी सरदार थें 

    1. नाना फड़नवीस
    2. मल्हारराव होल्कर
    3. महदाजी सिंधिया
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

45.किसे ‘अंतिम महान पेशवा’ कहा जाता है?

    1. रघुनाथ राव
    2. माधवराव नारायण
    3. नारायण राव
    4. माधव राव                                            

46.किस पेशवा के अबोध होने के कारण मराठा राज्य की देख-रेख ‘बड़ा भाई’ (वार भाई) नाम की 12 सदस्यों की एक परिषद् करती थी?

    1. नारायण राव
    2. माधवराव नारायण (सवाई माधवराव II)
    3. माधव राव
    4. रघुनाथ राव                                            

47.किसके शासनकाल में प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध (1775-82) हुआ?

    1. नारायण राव
    2. माधवराव
    3. माधवराव नारायण
    4. बाजीराव II                                            

48.द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1803-06) एवं तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध (1817-18) के समय मराठा पेशवा था

    1. माधवराव नारायण
    2. नारायण राव
    3. बाजीराव II
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

49.मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थें?

  1. माधवराव
  2. नारायण राव
  3. माधवराव नारायण
  4. बाजीराव ॥                                            

50.तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-18) के दौरान हुई सबसे अंतिम संधि थी

  1. पूना की संधि
  2. मंदसौर की संधि
  3. नागपुर की संधि
  4. कानपुर की संधि                                            

51.किसने कहा है कि ‘मराठों का उदय आकस्मिक अग्निकांड की भांति’ हुआ?

    1. एम० जी० राणाई
    2. ग्रान्ट डफ
    3. आंद्रेविक
    4. जदुनाथ सरकार                                            

52.मराठा सचिवालय कहलाता था?

    1. मुघतई
    2. फाद
    3. स्वराज 
    4. इनमें से कोई नहीं                                           

53.किस मराठा सरदार ने सेना का गठन युरोपीय ढंग से किया?

  1. महदाजी सिंधिया
  2. मल्हारराव होल्कर
  3. रघुनाथ राव / राघोवा
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

54.तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध, जो कि अंग्रेजों एवं मराठों के बीच अंतिम युद्ध था का क्या परिणाम हुआ?

    1. पेशवा के प्रदेश पूना को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया
    2. अन्य छोटे-छोटे मराठा राज्य कंपनी के अधीनस्थ हो गए
    3. पेशवा का पद समाप्त कर दिया गया एवं बाजीराव II को पेंशनयाफ्ता बनाकर बिठूर (कानपुर के निकट) में रहने के लिए भेज दिया गया 
    4. उपर्युक्त सभी                                            

55.1775-82 के प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध का निम्नलिखित में कौन-सा एक परिणाम था?

    1. मराठा युद्ध जीत गये
    2. ब्रिटिश युद्ध जीत गये
    3. किसी भी पक्ष की जीत नहीं हुई
    4. इससे हैदर अली को शक्ति जुटाने में मदद मिली क्योंकि ब्रिटिश और मराठा आपसी युद्ध में लगे थे                                            

56.अहमदशाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई लड़ने का तात्कालिक कारण क्या था?

  1. वह मराठों द्वारा लाहौर से अपने वायसराय तैमूरशाह के निष्कासन का बदला लेना चाहता था
  2. उसे जालंधर के कुण्ठाग्रस्त राज्यपाल अदीना बेग खाँ ने पंजाब पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित किया
  3. वह मुगल प्रशासन को चहार महल (गुजरात, औरंगाबाद, सियालकोट तथा पसरूर) के राजस्व का भुगतान न करने के लिए दण्डित करना चाहता था
  4. वह दिल्ली की सीमाओं तक के पंजाब के सभी उपजाऊ मैदानों को हड़पकर अपने राज्य में विलय करना चाहता था                                            

57.शिवाजी की मृत्यु के पश्चात् उतराधिकार के लिए किनके बीच लड़ाई हुई

    1. शम्भाजी और बाजीराव
    2. राजाराम और शम्भाजी
    3. राजाराम और बाजीराव
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

58.औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था?

  1. जीजाबाई
  2. शम्भाजी
  3. राजाराम
  4. ताराबाई                                            

59.शिवाजी को ‘राजा’ की उपाधि किसने प्रदान की थी?

  1. औरंगजेब ने
  2. अहमदनगर के शासक ने
  3. बीजापुर के शासक ने
  4. महाराजा जयसिंह ने                                            

60.अष्टप्रधान मंत्रिपरिषद किस शासक के शासनकाल में थी?

  1. अकबर
  2. शिवाजी
  3. टीपू सुल्तान
  4. कृष्णदेव राय                                            

61.शिवाजी का जन्म कहाँ हुआ था?

    1. पन्हाला दुर्ग में
    2. रायगढ़ दुर्ग में
    3. शिवनेर के दुर्ग में
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

62.शिवाजी द्वारा दुर्गों पर किये गये अधिकार का सही क्रम है?

    1. पुरन्दर सिंहगढ़ / कोण्डाना-तोरण-रायगढ़
    2. तोरण-सिंहगढ़ / कोण्डाना-पुरन्दर-रायगढ़
    3. सिंहगढ़ / कोण्डाना-तोरण-पुरन्दर-रायगढ़
    4. रायगढ़-सिंहगढ़ / कोण्डाना-तोरण-पुरन्दर                                            

63.शिवाजी सर्वाधिक प्रभावित थे-

    1. हजरत महल से
    2. जीजाबाई से
    3. मीराबाई से
    4. चाँद बीवी से                                            

64.काशी के किस प्रसिद्ध विद्वान् ने शिवाजी का राज्याभिषेक करवाया?

  1. श्री विश्वेश्वर जी गंगाभट्ट
  2. गुरु रामदास
  3. श्री विश्वनाथ शर्मा
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

65.शम्भाजी के बाद मराठा शासन को निम्नलिखित में किसने सरल और कारगर बनाया?

  1. बालाजी विश्वनाथ
  2. गंगाबाई
  3. राजा राम
  4. नानाजी देशमुख                                            

66. ‘चौथ’ क्‍या था? – पडोसी राज्‍यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर

67.शिवाजी को कर्मदर्शन का उपदेश देने वाले एवं शिवाजी के पुत्र शम्भाजी को मराठों को संगठित करने और महाराष्ट्र धर्म को प्रचारित करने का उपदेश देने वाले मराठा संत थे

  1. समर्थ रामदास
  2. तुकाराम
  3. एकनाथ
  4. इनमें से कोई नहीं                                           

68.’मराठा राज्य का दूसरा संस्थापक’ किसे कहा जाता है? – बालाजी विश्वनाथ

69.मराठा राज्य संघ की स्थापना किस पेशवा के समय में हुई? – बालाजी विश्वनाथ

70.पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761 ई०) किनके बीच हुई थी?

    1. बाबर और इब्राहिम लोदी
    2. पेशवा बाजीराव II और अहमदशाह अब्दाली
    3. अकबर और हेमू
    4. औरंगजेब और तैमूर                                            

71.किस इतिहासकार ने पानीपत की लड़ाई को स्वयं देखा? – काशीराज पंडित

72.अपने राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में शिवाजी ने क्या नहीं किया?

    1. अपनी एक मुहर बनवायी
    2. क्षत्रिय परिवारों का आभूषण एवं हिन्दू धर्म का उद्धारक की उपाधि धारण की
    3. एक नया संवत् चलाया
    4. सभी प्रकार के कर हटा लिए                                            

73.शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?

    1. कारवाड़
    2. रायगढ़
    3. पुरन्दर
    4. पुणे                                       

74.शिवाजी के ‘अष्टप्रधान’ का जो सदस्य विदेशी मामलों की देख-रेख करता था,वह थें –

  1. सचिव
  2. पेशवा
  3. पंडित राव
  4. सुमन्त                                            

75.किस पेशवा ने मुगल बादशाह मुहम्मदशाह रंगीला को मराठा शक्ति की एक झलक दिखाने के लिए 1737 ई० में दिल्ली पर आक्रमण किया और मुहम्मदशाह को मालवा की सूबेदारी पेशवा के नाम करने के लिए विवश किया?

  1. बाजीराव I
  2. बालाजी बाजीराव
  3. बालाजी विश्वनाथ
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

76.किस मराठा सरदार ने पूर्व में बंगाल विहार-उड़ीसा में 1741-51 के बीच मराठा शक्ति का प्रसार किया और बंगाल के नवाब अलीवर्दी खां को संधि करने पर विवश किया?

    1. रघुनाथ राय
    2. रघुजी भोंसले
    3. मल्हार राव
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

77.शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान था?

    1. जंजीरा के सिद्दियों के विरुद्ध अभियान
    2. कोंडाणा का अभियान
    3. सलेहर का अभियान
    4. कर्नाटक अभियान                                            

78.शिवाजी को ‘पहाड़ी चूहा’ व ‘साहसी डाकू’ की संज्ञा किसने दी?

    1. जयसिंह
    2. अफजल खाँ
    3. औरंगजेब
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

79.किसने दिल्ली में मुगल बादशाह की सहायता के लिए रखे गये अपनी सेना का वेतन चुकाने के लिए दिल्ली के दीवान-ए-आम की छत से चांदी निकलवा ली?

    1. मल्हार राव
    2. सदाशिव राव भाऊ
    3. रघुनाथ राव
    4. इनमें से कोई नहीं                                            

80.किस मराठा सरदार ने 1758-59 में पंजाब विजय किया?

  1. रघुनाथ राय
  2. रघुजी भोंसले
  3. मल्हार राव
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

81.शिवाजी के रामय में ‘अष्टप्रधान’ कहा जाता था?

    1. आठ सर्वाधिक बहादुर सैनिकों को, जो शिवाजी के अंगरक्षक होते थे
    2. आठ विद्वानों की सभा को
    3. शिवाजी के आठ महत्वपूर्ण सलाहकारों को
    4. आठ मंत्रियों की एक परिषद को                                            

82.सर-ए-नौवत का अर्थ था?

    1. गृह मंत्री
    2. धर्म मंत्री
    3. सेनापति
    4. विदेश मंत्री                                            

83.पेशवा बाजीराव एवं छत्रपति रामराजा के बीच हुए ‘संगोला संधि’ (1750 ई०) के संबंध में क्या राय है?

    1. यह संधि पूना सम्मेलन में सभी प्रमुख मराठा सरदारों की उपस्थिति में किया गया
    2. छत्रपति रामराजा द्वारा संगोला नामक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने के कारण यह संगोला संधि कहलाया
    3. केन्द्रीय सरकार का पूरा दफ्तर सतारा से पूना का दिया गया एवं पेशवा राज्य का सर्वेसर्वा बन गया      
    4. उपर्युक्त में से सभी                                      

84.चौथ मुगल क्षेत्रों की भूमि एवं पड़ोसी राज्यों की आय का चौथा हिस्सा होता था, इस कर को किस वंश के शासकों ने वसूला?

  1. मराठा वंश
  2. राजपूत वंश
  3. सिक्ख वंश
  4. इनमें से कोई नहीं                                            

85.मराठा काल में स्थायी घुड़सवार सेना एवं अस्थायी घुड़सवार सेना कहलाती थी?

    1. पागा एवं बरगीर
    2. पागा / बरगीर एवं सिलदार
    3. बरगीर एवं पागा
    4. सिलदार एवं पागा / बरगीर                                            

86.सरदेशमुखी की वसूली शिवाजी इस आधार पर करते थे कि वे महाराष्ट्र पुश्तैनी ‘सरदेशमुख’ (प्रधान मुखिया) हैं। ‘सरदेशमुखी’ राजस्व का कितना प्रतिशत होता था?

    1. 25 %
    2. 20 %
    3. 10 %
    4. 33 %                                      

87.शिवाजी की भूराजस्व व्यवस्था के संदर्भ में क्या सत्य है?

    1. शिवाजी ने जमींदारी व जागीरदारी का विरोध करते हुए रैय्यतबाड़ी व्यवस्था को अपनाया
    2. शिवाजी ने रस्सी द्वारा माप के स्थान पर काठी एवं मानक छड़ी का प्रयोग का प्रचलन किया
    3. भूराजस्व (लगान) की दर आरंभ में कुल उपज का 33 % थी, जो बाद में बढ़ाकर 40 % कर दी गई
    4. उपर्युक्त में सभी

मराठा साम्राज्य pdf download

दोस्तों यद्यपि आर्टिकल को बड़ी सावधानीपूर्वक Deep Research करके तैयार किया गया है फिर भी हम आपसे गुजारिश करते है की यदि आप को कही कुछ तथ्य या लेखन त्रुटि पूर्ण लगता है तो कृपया आप हमें सूचित करे,हम त्वरित कार्रवाही करते हुए त्रुटि को सही करेंगे

धन्यवाद

यह भी पढ़े:-

मुगल साम्राज्य का इतिहास


WhatsApp Channel

Telegram Group

PANDIT JI EDUCATION PDF STORE


please read website Disclaimer carefully

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » maratha empire | maratha samrajya | मराठा साम्राज्य pdf | Maratha

maratha empire | maratha samrajya | मराठा साम्राज्य pdf | Maratha

error: Please Share And Download From The Link Provided