Skip to content
history of rajput

history of rajput in hindi | Rajput Period | राजपूतों का उदय

  • हर्षवर्धन के बाद उत्तर भारत में विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया के तहत छोटे-छोटे स्वतंत्र राज्यों की स्थापना होने लगी।
  • इस तरह स्थापित राज्यों के शासक ‘राजपूत’ कहलाए।इन राज्यों का प्रभाव छठी से बारहवीं सदी तक कायम रहा।
  • भारतीय इतिहास में यह काल ‘राजपूत काल’ के नाम से जाना जाता है।
  • राजपूत’ शब्द संस्कृत के राजपुत्र का ही अपभ्रंश है, कालांतर में राजपुत्र (राजपूत) शब्द का प्रयोग जाति के रूप में होने लगा।
  • राजपूतों के विषय में भिन्न-भिन्न मत प्रचलित हैं। कुछ विद्वान इसे भारत में रहने वाली एक जाति मानते हैं, तो कुछ अन्य इन्हें विदेशियों की संतान मानते हैं, कुछ विद्वान् राजपूतों को आबू पर्वत पर महर्षि वशिष्ट के अग्निकुंड से उत्पन्न हुआ मानते हैं। प्रतिहार, चालुक्य, चौहान और परमार राजपूतों का जन्म इसी से माना जाता है।
  • कर्नल टॉड सरीखे विद्वान राजपूतों को शक, कुषाण तथा हूण आदि विदेशी जातियों की संतान मानते हैं।
  • राजपूत काल में राजपूतों के प्रमुख वंशों – चौहान, पाल, चंदेल, गहड़वाल, परमार, गुर्जर, प्रतिहार आदि ने अपने राज्य स्थापित किये।

गुर्जर-प्रतिहार वंश

  • हरिवंश को गुर्जर-प्रतिहार वंश का संस्थापक माना जाता है, गुर्जर-प्रतिहार वंश के वास्तविक संस्थापक नागभट्ट प्रथम माने जाते है।
  • गुर्जर-प्रतिहार वंश की प्राथमिक जानकारी पुलकेशिन द्वितीय के ऐहोल अभिलेख, बाण के हर्षचरित और ह्वेनसांग के विवरणों से प्राप्त होती है 
  • गुर्जर-प्रतिहार राज्य उत्तर भारत के व्यापक क्षेत्र में विस्तृत था। 
  • नागभट्ट प्रथम (730-756 ई.) ने सिंध के अरब शासकों से पश्चिमी भारत की रक्षा की। 
  • ग्वालियर प्रशस्ति में नागभट्ट प्रथम को ‘म्लेच्छों (सिंध के अरब शासक) का नाशक’ कहा गया है।
  • वत्सराज (780-805 ई.) इस वंश के शक्तिशाली शासक थें।
  • वत्सराज के पुत्र नागभट्ट द्वितीय (800-833 ई.) गद्दी पर बैठे,इन्होने कन्नौज को प्रतिहार साम्राज्य की राजधानी बनाया।
  • मिहिरभोज के पुत्र ने राष्ट्रकूट शासक कृष्ण द्वितीय को हराकर मालवा को हासिल किया एवं आदिवराह तथा प्रभास उपाधियाँ को धारण किया
  • महेन्द्रपाल प्रथम जो कि मिहिरभोज के पुत्र थें, के दरबार में प्रसिद्द विद्वान् राजशेखर स्थापित थे।
  • राजशेखर ने कर्पूर मंजरी, काव्यमीमांसा, विद्वशालमंजिका, बाल भारत, बाल रामायण जैसे ग्रंथों की रचना की।
  • महिपाल इसी वंश के एक कुशल व प्रतापी राजा थें। इसके शासनकाल में बगदाद निवासी अल-मसूदी (915-916 ई.) गुजरात आये।
  • ह्वेनसांग ने गुर्जर राज्य को पश्चिमी भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बतलाया है

 

चौहान वंश

  • वासुदेव को चौहान वंश का संस्थापक माना जाता है।
  • वासुदेव ने अपनी राजधानी शाकंभरी में स्थापित की
  • चौहान शासक गुर्जर प्रतिहारों के सामंत थे।
  • दसवीं शताब्दी के आरंभ में वक्पतिराज प्रथम ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया
  • पृथ्वीराज के पुत्र अजयराज ने अजमेर नगर की स्थापना की एवं अजमेर को अपने राज्य की राजधानी बनाया।
  • विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव/कवि बांधव) जो इस वंश के सर्वाधिक शक्तिशाली शासक थें, ने तोमर राजाओं को पराजित करके दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया।
  • बीसलदेव विजेता होने के साथ साथ कवि और विद्वान् भी थें। इन्होने ‘हेरिकेली’ नामक एक संस्कृत नाटक की रचना की। इनके दरबार में ललित विग्रहराज के रचनाकार सोमदेव रहते थें।
  • इस वंश के सर्वाधिक उल्लेखनीय शासक एवं ऐतिहासिक शासक पृथ्वीराज तृतीय (राय पिथौरा) थें
  • पृथ्वीराज तृतीय 1178 ई. में चौहान वंश के शासक बने 
  • 1191 ई. में तराइन के युद्ध में मुहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज को पराजित कर भारत में मुस्लिम सत्ता का मार्ग प्रशस्त किया।
  • पृथ्वीराज के दरबार में भयानक भट्ट, विद्यापति गौड़, पृथ्वीभट्ट, बागीश्वर तथा चन्द्रबरदाई आदि विद्वान् थे।
  • हम्मीर महाकाव्य में चौहान वंश के इतिहास और परम्पराओं का विवरण मिलता है।
  • चंदरबरदाई ने पृथ्वीराज रासो एवं जयानक ने ‘पृथ्वीराज विजय’ की रचना की।

 

गहड़वाल वंश

  • चन्द्रदेव को गहड़वाल वंश का संस्थापक माना जाता है। 
  • चन्द्रदेव ने कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया।
  • गोविन्द इस वंश के सर्वाधिक शक्तिशाली शासक थें। इन्होने ‘तुरुष्कदण्ड’ नामक कर लगाया।

 

मालवा का परमार वंश

  • इस वंश का संस्थापक उपेन्द्र को माना जाता है।
  • उपेन्द्र ने धारानगरी को अपनी राजधानी बनाया।
  • सीयक द्वितीय को इस वंश का वास्तविक संस्थापक माना जाता है 
  • वाक्यपतिमुंज द्वारा मुंजसागर झील का निर्माण किया गया
  • भोज (1011-1066 ई.) जो सिन्धुराज के पुत्र थें, परमार वंश के सबसे महत्वपूर्ण शासक थें। भोज की उपलब्धियों का विवरण उदयपुर प्रशस्ति में मिलता है
  • भोज अपनी विद्वता के कारण कविराज उपाधि से विख्यात थें।

 

गुजरात का चालुक्य वंश

  • गुजरात का चालुक्य अथवा सोलंकी वंश अग्निकुंड से उत्पन्न राजपूतों में से एक माना जाता हैं। इस वंश के शासक जैन धर्म के पोषक तथा संरक्षक थे।
  • गुजरात के चालुक्य वंश के संस्थापक मूलराज प्रथम थें। 
  • भीम प्रथम (1022-1064 ई.) इस वंश के सर्वाधिक शक्तिशाली शासक थें। 
  • भीम प्रथम के शासन काल में गुजरात पर महमूद गजनवी (1025 ई.) ने आक्रमण कर सोमनाथ मंदिर को लूटा।
  • भीम प्रथम ने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया 
  • भीम प्रथम के सामंत विमलसाह ने आबू पर्वत पर दिलवाडा के मंदिर का निर्माण करवाया।
  • जयसिंह ने यशोवर्मन को युद्ध में पराजित कर अवन्तिनाथ की उपाधि धारण की।
  • जयसिंह शैव धर्म के अनुयायी थें। 
  • जयसिंह के दरबार में प्रसिद्द जैन आचार्य हेमचन्द्र सूरी निवास करते थे।
  • कुमारपाल को हेमचन्द्र ने जैन धर्म में दीक्षित किया था।
  • मूलराज द्वितीय (1176-1178 ई.) ने 1178 ई. में आबू पर्वत के निकट मुहम्मद गौरी को हराया।
  • भीम द्वितीय-II (1178-1238 ई.) चालुक्य वंश के अंतिम शासक थें। इन्होने चालुक्य शक्ति एवं प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया।

 

बुंदेलखंड का चंदेल वंश 

  • चंदेल वंश के प्रथम शासक नन्नुक (चंद्रवर्मन) थें 
  • हर्ष (900-925 ई.) को खजुराहो अभिलेख में परम भट्टारक कहा गया है
  • यशोवर्मन (930-950 ई.) ने मालवा और चेरि पर आक्रमण करके अपने साम्राज्य का विस्तृत किया।
  • खजुराहो अभिलेख में यशोवर्मन का वर्णन मिलता है।
  • यशोवर्मन ने खजुराहो में विष्णु को समर्पित चतुर्भुज मंदिर का निर्माण कार्य कराया।
  • यशोवर्मन का पुत्र धंग (950-1008 ई.) ने कालिंजर को अपनी राजधानी बनाया। 
  • धंग एक प्रतापी शासक थें। इन्होने महमूद गजनवी को संधि करने के लिए बाध्य किया।
  • धंग ने संगम में डूबकर अपने जीवन का अंत किया था।

 

चेदि राजवंश

  • चेदि राजवंश के शासक त्रिपुरी के कलचुरी वंश के नाम से भी जाने जाते है।
  • कोक्कल प्रथम इस वंश के प्रथम शासक थें। 
  • गांगेयदेव (1019-1041 ई.) ने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी। 
  • विजय सिंह चेदि वंश के अंतिम शासक थें।

 

बंगाल का पाल वंश

  • पाल वंश की स्थापना गोपाल (750-770 ई.) नामक एक सेनानायक ने की थी।
  • गोपाल के पश्चात उनके पुत्र धर्मपाल (770-810 ई.) पाल वंश की गद्दी पर बैठे।
  • धर्मपाल एक बौद्ध धर्मानुयायी शासक थें। इन्होने विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं उदन्तपुर विश्वविद्यालय की स्थापना की।
  • देवपाल (810-850 ई.)धर्मपाल के पुत्र थें।
  • नायक रामपाल (1077-1120 ई.) को इस वंश का अंतिम शासक माना जाता है।

 

बंगाल का सेन वंश

  • सेन वंश की स्थापना सामंत सेन ने की थी 
  • सेन वंश के शासकों की राजधानी लखनौती थी।
  • सेन वंश के शासक मूलतः कर्णाटक (कर्नाटक) के निवासी थे
  • सेन वंश के शासकों ने पुरी, काशी तथा प्रयाग में विजय स्तंभ स्थापित किये
  • विजय सेन (1095-1158 ई.) सेन वंश के सबसे प्रतापी शासक थें। इन्होने विजयपुरी तथा विक्रमपुर की स्थापना की थी।

 

History of Rajput Kaal | राजपूत काल Questions

  • राजपूत काल कब से कब तक माना जाता है ? – छठी से बारहवीं सदी तक
  • 712 ई. में सिंध पर मोहम्मद बिन कासिम के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था?- दाहिर
  • सर्वप्रथम जजिया कर किसने लगाया?- मोहम्मद बिन कासिम
  • ‘पृथ्वीराजरासों’ की रचना किसने की ? – चंदबरदाई ने
  • प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर कहाँ स्थित है ? – माउंट आबू पर
  • खजुराहो में स्थित मंदिरों का निर्माण किसने कराया था ?- चंदेल शासकों ने
  • विजय स्तंभ कहाँ स्थित है? – चित्तौड़गढ़
  • महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया ?- 17 बार
  • महमूद गजनवी का प्रसिद्ध आक्रमण कौनसा था ?- सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण
  •  ‘दिल्लिका’ किसका पुराना नाम है ? – दिल्ली का
  • मुहम्मद गजनवी ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को कब लूटा ?- 1125 ई.
  • सोमनाथ मंदिर पर मुहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात के  शासक कौन थें?- भीमदेव 
  • किस नाटक के कुछ अंश ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद पर लिखे हैं? – हरिकेलि
  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी ? – धर्मपाल ने
  • ‘गीत गोविंद’ किसने लिखी?- जयदेव
  • जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे? – लक्ष्मण सेन
  • किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया ? – धर्मपाल ने 
  • भारत पर सर्वप्रथम अरब आक्रमण किसने किया था ? – मुहम्मद बिन कासिम
  • कोणार्क में स्थित सूर्य देव मंदिर के संस्थापक कौन थे ?- नरसिंह 
  • जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है ? – ओड़िशा
  • ब्लैक पगोड़ा कहाँ स्थित है? – कोणार्क में
  • ‘अलवर’ के संस्थापक कौन थे? – अजय पाल
  • किस शासक के दरबार में जैन आचार्य हेमचंद्र को संरक्षण मिला?- जय सिंह (सिद्धराज) के 
  • चंदावर का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ?- जयचंद और मोहम्मद गौरी
  • लिंगराज मंदिर कहाँ स्थित है?- भुवनेश्वर में
  • लिंगराज मंदिर की नींव किसने डाली?- ययाति केसरी ने
  •  ‘शाहनामा’ के रचियता कौन है ? – फिरदौसी
  • महमूद गजनवी के आक्रमण के फलस्वरूप कौन-सा शहर फारसी संस्कृति का केंद्र बना?- लाहौर
  • वाहिंद का युद्ध कब व किस-किस के बीच लड़ा गया?- महमूद गजनवी व आनंदपाल
  • मोहम्मद गौरी किस वंश का शासक था? – शंसबनी 
  • मोहम्मद गौरी ने 1175 ई. में भारत पर पहला आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया? – मुल्तान
  • बंगाल के पाल वंश के संस्थापक कौन थें? – गोपाल
  • किस पाल शासक को गुजराती कवि सोडढल ने ‘उत्तरापथ स्वामिन’ कहा ?-धर्मपाल को 
  • हिंदू विधि की प्रसिद्ध पुस्तक ‘दायभाग’ की रचना किसने की?- जीमूतवाहन ने 
  • ‘रामचरित’ की रचना किसने की ?- संध्याकर नंदी ने
  • प्रतिहार राजवंश की स्थापना किसने की ?- हरिश्चंद्र ने
  • मिहिर भोज के पुत्र कौन थें?- महेंद्रपाल
  • ‘काव्यमीमांसा’ नामक ग्रंथ किसने लिखा?- राजशेखर ने
  • तोमर वंश के संस्थापक कौन थें? – राजा अनंगपाल
  • किस शासक को ‘रायपिथौरा’ कहा जाता है?- पृथ्वीराज चौहान को
  • कायस्थों का एक जाति के रूप में प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?- ओशनम स्मृति में
  • हिंदू विधि पर ‘मिताक्षरा’ नामक पुस्तक किसने लिखी?- विज्ञानेश्वर ने
  • राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे माना जाता है?- कर्नल टॉड़ को 
  • सेन वंश की स्थापना किसने की थी ?- सामंत सेन ने
  • ‘समरांगण सूत्रधार’ विषय किससे संबंधित है?- स्थापत्य शास्त्र से
  • तराइन का प्रथम युद्ध कब हुआ?- 1191 ई. में 
  • तराइन का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच हुआ था ?- पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी
  • तराइन का दूसरा युद्ध कब हुआ था ?- 1192 ई. में 
  • तराइन के द्वितीय युद्ध में किसकी पराजय हुई?- पृथ्वीराज चौहान की
  • भारत पर प्रथम तुर्क आक्रमण किसने किया?- महमूद गजनवी के पिता सुबुक्तगीन ने
  • महमूद गजनवी ने प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था?- हिंदूशाही राज्य 
  • हिंदूशाही राज्य की राजधानी कहाँ थी?- उदभांडपुर/ओहिंद
  • महमूद गजनवी का राजदरबारी कवि कौन था ?- फिरदौसी

राजपूत काल MCQ |History of Rajput Kaal objective questions

QUESTION:चन्दावर का युद्ध (1194 ई०) किसके मध्य हुआ?

A.भीम II एवं मुहम्मद गोरी

B.जयचन्द्र एवं मुहम्मद गोरी

C.पृथ्वीराज III एवं मुहम्मद गोरी

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:किस पाल शासक को गुजराती कवि सोडूढ़ल ने ‘उत्तरापथ स्वामिन्’ कहा?

A.गोपाल

B.देवपाल

C.धर्मपाल

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:पूर्व मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 750 ई० से 1200 ई० तक का समय मुख्यतः माना जाता है (उत्तर भारत के संदर्भ में)-

A.राजपूत काल

B.भारत पर तुर्क आक्रमण का काल

C.संक्रमण काल

D.उपर्युक्त में सभी

QUESTION:750 ई० में बंगाल के पाल वंश की स्थापना करनेवाले गोपाल ऐसे शासक थे जिन्हें-

A.संपन्न वर्ग के लोगो ने चुना

B.बगैर संघर्ष के राजा घोषित किया गया

C.सामंती सरदारों ने चुना

D.उपर्युक्त सभी

QUESTION:712 ई० में सिंध पर अरबों के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था?

A.चच

B.राय सहसी

C.दाहिरयाह

D.दाहिर

QUESTION:प्रतिहार स्वयं को किसका वंशज मानते थे जो राम के प्रतिहार (अर्थात् द्वारपाल) थे?

A.चन्द्र

B.लक्ष्मण

C.सूर्य

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:सर्वप्रथम भारत में ‘जजिया कर सिंध के विजेता मुहम्मद बिन कासिम ने लगाया, उसने किस वर्ग को इस कर से पूर्णतः मुक्त रखा?

A.ब्राह्मणों को

B.मुसलमानों को

C.बौद्धों को

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:’कर्पूरमंजरी’ नाटक के रचयिता राजशेखर को किस प्रतिहार शासक ने संरक्षण दिया?

A.महेन्द्रपाल 1

B.मिहिरभोज

C.नागभट्ट I

D.नागभट्ट II

QUESTION:’ढिल्लिका’ (दिल्ली) नगर की स्थापना की थी?

A.परमारों ने

B.प्रतिहारों ने

C.चौहानों ने

D.तोमरों ने

QUESTION:किस विदेशी यात्री ने गुर्जर-प्रतिहार वंश को ‘अल-गुजर’ एवं इस वंश के शासकों को ‘बौरा’ कहकर पुकारा?

A.अलमसूदी

B.अलवरुनी

C,सुलेमान

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:उस शासक का नाम क्या है जिसने विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था?

A.राणा रतन सिंह

B.राणा हमीर

C.राणा कुम्भा

D.राणा सांगा

QUESTION:कल्हण कृत राजतरंगिन्णी में कुल कितने तरंग है?

A.10

B.11

C.8

D.9

QUESTION:निम्नलिखित में से भारत पर पहली बार आक्रमण करने वाला कौन था?

A.अरब

B.तुर्क

C.अफगान

D.मंगोल

QUESTION:मोढेरा का सूर्य मंदिर किस राज्य में स्थित है?

A.उड़ीसा

B.बंगाल

C.बिहार

D.गुजरात

QUESTION:पृथ्वीराज रासो’ निम्नलिखित में किसने लिखा था?

A.चंदबरदाई

B.बाणभट्ट

C.भवभूति

D.जयदेव

QUESTION:ओदंतपुरी विश्वविद्यालय (बिहारशरीफ नालंदा जिला का मुख्यालय, बिहार) के संस्थापक कौन थें?

A.धर्मपाल

B.महिपाल

C.गोपाल

D.देवपाल

QUESTION:वर्ष 1100 ई० में निर्मित मंदिर जो भुवनेश्वर के अन्य मंदिरों पर प्रधानता रखता है, कौन-सा है?

A.त्रिभुवनेश्वर लिंगराज

B.मुक्तेश्वर

C.राजा रानी मंदिर

D.कन्दरिया महादेव

QUESTION:जैन वास्तुकला का प्राचीनतम उदाहरण मिलता है?

A.पुरी में

B.वाराणसी में

C.दिलवाड़ा में

D.खजुराहो में

QUESTION:दिलवाड़ा मंदिर कहाँ पर स्थित है?

A.इंदौर

B.आबू पर्वत

C.श्रवणबेलगोला

D.पारसनाथ पर्वत

QUESTION:खजुराहो के मंदिरों का संबंध है?

A.वैष्णव संप्रदाय से

B.शैव संप्रदाय से

C.जैन संप्रदाय से

D.A, B और C तीनों से

QUESTION:खजुराहो स्थित मंदिरों का निर्माण किसने किया था?

A.बुंदेला राजपूत

B.चंदेल राजपूत

C.होल्कर

D.सिंधिया

QUESTION:गुर्जर प्रतिहार के उज्जयिनी शाखा के संस्थापक कौन थें?

A.मिहिरभोज

B.नागभट्ट II

C.हरिश्चन्द

D.नागभट्ट।

QUESTION:विजय स्तंभ कहाँ स्थित है?

A.चित्तौड़गढ़

B.सीकरी

C.देहली

D.झाँसी

QUESTION:लिंगराज मंदिर की नींव डाली थी?

A.नरसिंहदेव ने

B.प्रताप रुद्रदेव ने

C.ययाति केसरी ने

D.लालातेन्दु केसरी ने

QUESTION:कायस्थों का एक जाति के रूप में प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?

A.ओशनम स्मृति

B.स्कंद पुराण

C.याज्ञवल्क्य स्मृति

D.पराशर स्मृति

QUESTION:सोमनाथ के मंदिर पर 1025 ई० में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात के  शासक कौन थें?

A.भीमदेव ॥

B.भीमदेव I

C.मूलराज I

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:कश्मीर पर लगभग 50 वर्षों तक शासन करने वाली रानी दिद्दा मूल रूप से किस वंश की राजकुमारी थी?

A.उत्पल वंश

B.लोहार वंश

C.कार्कोट वंश

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:हिन्दू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी?

A.विज्ञानेश्वर

B.कंबन

C.नयचन्द्र

D.अमोघवर्ष

QUESTION:किसने स्मृति ग्रंथ ‘दान सागर’ एवं ज्योतिष ग्रंथ ‘अद्भुत सागर’ की रचना की?

A.विजय सेन

B.बल्लाल सेन

C.सामंत सेन

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:ब्लैक पगोडा है?

A.कोणार्क में

B.मदुरै में

C.मिस्र में

D.श्रीलंका में

QUESTION:किसने ‘कुलीन प्रथा’/’कुलीनतावाद’ का आरंभ किया?

A.विजय सेन

B.लक्ष्मण सेन

C.बल्लाल सेन

D.सामंत सेन

QUESTION:राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे कहा जाता है?

A.कनिंघम

B.विलियम जोन्स

C.कर्नल टाड

D.जदुनाथ सरकार

QUESTION:सेन वंश के संस्थापक कौन थें?

A.विजय सेन

B.बल्लाल सेन

C.सामंत सेन

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:कौन सुमेलित नहीं है?

A.गढ़वाल – चन्द्रदेव

B.राष्ट्रकूट – विजायलय

C.चंदेल – नन्नुफ चंदेल

D.कल्चुरि – कोक्कल I

QUESTION:पाल वंश के पतन के बाद बंगाल को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया?

A.शर्की सुल्तानों ने

B.खल्जी ने

C.सेन वंश ने

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:’हरिकेलि’ नाटक के रचयिता है?

A.परमार शासक भोज

B.चौहान शासक विग्रहराज IV (वीसलदेव)

C.प्रतिहार शासक भोज

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:रामपालचरित’ की रचना किसने की?

A.कौटिल्य

B.संध्याकर नन्दी

C.कालिदास

D.विज्ञानेश्वर

QUESTION:किस नाटक के कुछ अंश अढ़ाई दिन का झोपड़ी मस्जिद की दीवारों पर अंकित है?

A.नागानंद

B.मालती माधव

C.हरिकेलि

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:हिन्दू विधि की एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘दायभाग’ के रचयिता थे?

A.मनु

B.जीमूतवाहन

C.विज्ञानेश्वर

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION: 9वीं सदी में भारत आए अरब यात्री सुलेमान ने किस साम्राज्य को ‘रूहमा कहकर संबोधित किया?

A.राष्ट्रकूट

B.सेन

C.पाल

D.प्रतिहार

QUESTION:विक्रमशिला शिक्षा केन्द्र के संस्थापक का नाम क्या है?

A.नयपाल

B.नरेन्द्रपाल

C.देवपाल

D.धर्मपाल

QUESTION:किस प्रतिहार शासक ने ‘आदिवराह’ की उपाधि धारण की?

A.नागभट्ट ॥

B.मिहिरभोज

C.नागभट्ट।

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:राष्ट्रकूट वंश की राजधानी थी?

A.दिल्ली

B.पाटलिपुत्र

C.मालखंड/ मान्यखेत

D.कन्नौज।

QUESTION:निम्नलिखित में से किसे एक नये संवत् चलाने का यश प्राप्त है?

A.विजयसेन

B.लक्ष्मण सेन

C.धर्मपाल

D.देवपाल

QUESTION:’गीत गोविन्द’ के रचनाकार जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे?

A.विजयसेन

B.लक्ष्मण सेन

C.धर्मपाल

D.देवपाल

QUESTION:किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया था?

A.धर्मपाल

B.विजयसेन

C.कुमारगुप्त

D.हर्ष

QUESTION:राष्ट्रकूट वंश के संस्थापक थें?

A.कृष्ण I

B.इन्द्र III

C.दन्तिदुर्ग/दन्तिवर्मन II

D.गोविन्द III

QUESTION:भुवनेश्वर तथा पुरी के मंदिर किस शैली से निर्मित हैं?

A.द्रविड़

B.वेसर

C.नागर

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:पाल वंश की राजधानी थी?

A.कन्नौज

B.मुद्दगिरि / मुंगेर

C.दिल्ली

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:भारत में प्रथम आक्रमणकारी था?

A.मुहम्मद बिन कासिम

B.मुहम्मद गोरी

C.कुतुबुद्दीन ऐबक

D.महमूद गजनवी

QUESTION:पाल वंश के संस्थापक थें?

A.धर्मपाल

B.देवपाल

C.गोपाल

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है?

A.केरल

B.उत्तर प्रदेश

C.बंगाल

D.उड़ीसा

QUESTION:त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेकर उत्तर भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करने वाले और दक्षिण से उत्तर पर आक्रमण करने वाली दक्षिण की प्रथम शक्ति थे?

A.विजयनगर

B.बहमनी

C.राष्ट्रकूट

D.चौल

QUESTION:पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्यदेव के मंदिर के निर्माता थे?

A.पुरुषोत्तम

B.चोड गंग

C.नरसिंह-I

D.कपिलेन्द्र

QUESTION:त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ और अंत किस राजवंश ने किया?

A.प्रतिहार

B.राष्ट्रकूट।

C.पाल

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:अजयपाल संस्थापक थे-

A.अजमेर के

B.चित्तौड़गढ़ के

C.अलवर के

D.भरतपुर के

QUESTION:त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ किस सदी में हुआ?

A.6ठी सदी ई० में

B.9वीं सदी ई० में

C.8वीं सदी ई० में

D.7वीं सदी ई० में

QUESTION:निम्नलिखित में से कौन ‘कविराज’ के नाम से विख्यात थें?

A.मिहिर भोज

B.भूंज

C.भोज परमार

D.सिंधुराज

QUESTION:त्रिपक्षीय संघर्ष की पहल किसने की?

A.ध्रुव

B.नागभट्ट II

C.वत्सराज

D.धर्मपाल

QUESTION:’समरांगण सूत्रधार’ का विषय है?

A.योग शास्त्र

B.काव्य शास्त्र

C.स्थापत्य शास्त्र

D.खगोल विज्ञान

QUESTION:किस पर स्वामित्व के लिए पाल, प्रतिहार व राष्ट्रकूट के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ?

A.कन्नौज

B.दिल्ली

C.पाटलिपुत्र

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:किस शासक के राजदरबार में जैन आचार्य हेमचन्द्र को संरक्षण मिला?

A.कुमार पाल

B.जयसिंह ‘सिद्धराज’

C.A और B दोनों

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:निम्नलिखित शहरों में से किसमें लिंगराज मंदिर अवस्थित है?

A.कोलकाता

B.श्रवणबेलगोला

C.भुवनेश्वर

D.बीजापुर

QUESTION:वह प्रथम भारतीय शासक जिससे तुर्क आक्रान्ता मुहम्मद गोरी का सामना हुआ और जिसने मुहम्मद गोरी को परास्त किया?

A.कुमारपाल

B.जयसिंह ‘सिंहराज’

C.भीम I

D.भीम II

QUESTION:’नैषेध चरित’ व ‘खण्डन-खण्ड-खाद्य’ के रचयिता श्रीहर्ष किस शासक के राजकवि थे?

A.चन्द्रदेव

B.जयचन्द्र

C.पृथ्वीराज III

D.कुमारपाल

QUESTION:किस शासक ने कालिंजर के अजेय दुर्ग का निर्माण करवाया?

A.धंगदेव

B.गंडदेव

C.नन्नुक चंदेल

D.यशोवर्मा

QUESTION:किसके राज्यकाल में लक्ष्मीधर ने ‘कल्पद्रम’ या ‘कत्यक तहलक्ष्माधर ने ‘कल्पद्रुम’ या ‘कृत्यकल्प तरु’ नामक विधि ग्रंथ की रचना की?

A.गोविन्दचन्द्र

B.चन्द्रदेव

C.जयचन्द्र

D.इनमें से कोई नहीं

QUESTION:निम्नलिखित में वह कौन-सा संवत् है, जो कल्चुरियों द्वारा प्रयुक्त किये जाने के कारण कल्चुरि संवत् भी कहलाता है?

A.शक संवत

B.त्रैकूटक संवत

C.विक्रम संवत्

D.इनमें से कोई नहीं

rajput kaal pdf download

 दोस्तों यद्यपि आर्टिकल को बड़ी सावधानीपूर्वक Deep Research करके तैयार किया गया है फिर भी हम आपसे गुजारिश करते है की यदि आप को कही कुछ तथ्य या लेखन त्रुटि पूर्ण लगता है तो कृपया आप हमें सूचित करे,हम त्वरित कार्रवाही करते हुए त्रुटि को सही करेंगे

धन्यवाद

हर्षवर्धन अभी पढ़े
Geography mcq अभी पढ़े
मराठा साम्राज्य अभी पढ़े

 

please read website Disclaimer carefully

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home » Blog » history of rajput | राजपूत काल का इतिहास | राजपूत काल

history of rajput | राजपूत काल का इतिहास | राजपूत काल

error: Please Share And Download From The Link Provided