- राष्ट्रीय आय के प्रदर्शन का सबसे विश्वसनीय आधार है? – साधन लागत पर NNP
- भारतीय अर्थव्यवस्था में कौनसा क्षेत्र ‘बचत-बाहुल्य'(Saving Surplus) क्षेत्र है? – घरेलू क्षेत्र
- अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में Hedging का अर्थ है? – विदेशी विनिमय जोखिम से बचाव करना।
- अति अल्पकाल में पूर्णत: बेलोचदार पूर्ति होती है
- भारत में औद्योगिक रूग्णता की समस्या के समाधान का दायित्व किस संस्था को सौंपा गया है? – औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR)
- रिजर्व बैंक द्वारा बैंको को बेचे जाने वाले सरकारी बॉण्डों व प्रतिभूतियों (पुनर्खरीद समझौते के तहत) पर अदा की जाने वाली ब्याज दर को क्या कहा जाता है? – रेपो दर
- ‘रिसर्जेन्ट इण्डिया बॉण्ड योजना’ तथा ‘इण्डिया मिलेनियम डिपॉजिट योजना’ किस बैंक ने प्रारम्भ की थी? – स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (SBI)
- महलनोबिस कूटनीति (Strategy) पर भारत की किस पंचवर्षीय योजना का प्रारूप आधारित है? – द्वितीय पंचवर्षीय योजना
- अदृश्य बेरोजगार (Disguised Unemployed) व्यक्तियों की सीमान्त उत्पादकता प्राय: कैसी होती है? – शून्य अथवा ऋणात्मक
- जब सीमान्त आगम शून्य होता है तो माँग की लोच कितनी होगी? – ईकाई के बराबर
- दास कैपीटल (Das Kapital) के लेखक कौन है? – कार्ल मार्क्स
- ‘बड़ा धक्का अथवा प्रयास’ सिद्धान्त (The Big Push Equilibrium Trap) किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया है? – रोजेन्स्टीन रोडान थीसस
- सन्तुलित वृत्रि के सिद्धान्त (The Doctrine of Balanced growth) का समर्थन किया है? – रोजेन्स्टीन रोडाल, रेगनर नर्क्से तथा आर्थर लुइस ने
- भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना का विकास किस रणनीति पर आधारित था? – महालनोबिस रणनीति पर
- सातवी पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के किस क्षेत्र को सर्वोच्च वरीयता प्रदान की गई थी? – ऊर्जा क्षेत्र को
- पूँजी निर्माण के तीन चरण कौन से हैं? – बचत का सृजन, बचतों का संघटन तथा वास्तविक निवेश
- विभिन्न राज्य के मध्य खाद्य उत्पादों के वितरण तथा अन्य देशों को खाद्य-उत्पाद के निर्यात व्यापार से कौन सम्बद्ध है? – नैफेड
- भारत में रोलिंग आयोजन (Rolling Plan) की अवधारणा को किस वर्ष अपनाया गया? – 1978
- प्रतिव्यक्ति आय किस प्रकार प्राप्त की जाती है? – राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या का भाग देकर
- भारत में राष्ट्रीय आय का सबसे पहले अनुमान किसने और कब लगाया था? – दादाभाई नौरोजी ने, 1868 ई. में
- भारत में बचत का अनुमान लगाने का कार्य किसके द्वारा किया जाता है? – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एवं केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा
- उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन की तकनीकी और संस्थागत व्यवस्था में परिवर्तन कहलाता है? – आर्थिक विकास
- चतुर्थ योजना में दो मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए गए? – स्थिरता के साथ संवृद्धि और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति
- स्टाम्प शुल्क, दवाओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर उत्पाद शुल्क केन्द्र आरोपित करता है, परन्तु उसके संग्रहण का अधिकार किसे है? – राज्य को
- किन करों को केन्द्र आरोपित करता है और इससे प्राप्त राजस्व का विभाजन केन्द्र व राज्य सरकार के मध्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार होता है? – आयकर व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
- ग्रामीण क्षेत्रों में कौनसी बेरोजगारी पाई जाती है? – मौसमी बेरोजगारी
- ‘द थ्योरी ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’ पुस्तक के लेखक है? – डब्ल्यू. ए. लेविस
- नास्दैक (Nasdaq) क्या है? – अमेरिका का शेयर बाजार
- भारत में कौनसी नोट-निर्गमन प्रणाली प्रचलित है? – न्यूनतम कोष प्रणाली
- स्वतंत्र भारत का प्रथम आम बजट प्रस्तुत करने वाले वित्तमंत्री कौन थे? – आर.के. षणमुगम शेट्टी
- विघटित यू.टी.आई. के भागों-यू.टी.आई. और यू.टी.आई.-II में से कौन सा भाग ‘सेबी’ के नियमों के तहत एक म्यूचुअल फण्ड के रूप में कार्यरत है? – यू.टी.आई.-II
- बिड़ला औद्योगिक समूह ने किस विदेशी कम्पनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करके भारत में बीमा कारोबार प्रारम्भ किया है? – ‘सनलाइफ‘ के साथ
- एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी से बैंकिंग बैंक के रूप में रूपान्तरित होने वाला देश का पहला बैंक कौनसा है? – कोटक महिन्द्रा बैंक
- पूर्ण प्रतियोगिता में एक फर्म का मांग वक्र पूर्ण लोचदार होता है।
- वी. आर. एस. (VRS) क्या है? – अधिक या अवांछनीय कर्मचारियों की छँटनी के उद्देश्य से आकर्षक प्रतिपूर्ति पैकेज के साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना
- केरल के पर्यटन विभाग का आदर्श वाक्य क्या है? – ईश्वर का अपना देश (God’s Own Country)
- ‘वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट’ किस संस्था का एक वार्षिक प्रकाशन है? – अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक का
- देश में आवश्यक वस्तुओं (चावल एवं गेहूँ) का संकटरोधी भण्डार (बफर स्टॉक) किस संस्था द्वारा बनाया जाता है? – भारतीय खाद्य निगम (FCI)
- ‘कुटीर ज्योति कार्यक्रम’ का सम्बन्ध है? – ग्रामीण विद्युतीकरण से
- विंग्स ऑफ फ्रीडम’ योजना किसने लागू की थी? – इण्डियन एयर लाइन्स ने
- C-2 लागत का प्रयोग किस प्रकार के मूल्य निर्धारण में किया जाता है? – न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में
- गेहूँ, चना, सरसों और मक्का में से खरीफ की फसल कौनसी है? – मक्का
- माही नदी घाटी योजना से किस राज्य को लाभ मिलता है? – गुजरात को
- कोयली परियोजना की स्थापना के लिए किस देश से सहयोग मिला है? – रूस से
- किस योजना के दौरान तमिलनाडु में कलपक्कम में परमाणु पॉवर प्लाण्ट की स्थापना की गई है? – चौथी योजना के अन्तर्गत
- सतलज नदी पर निर्मित किस बाँध के पास से राजस्थान नहर निकाली गई है? – हरिके बाँध
- केन्द्रीय गंगा प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1985
- भारत सरकार द्वारा नई संशोधित वन नीति की घोषणा कब की गई थी? – 1988 में
- दामोदर घाटी निगम द्वारा किन चार बड़े बाँधों का निर्माण कराया था? – तिलैया, कोनार, मैथान तथा पंचेट
- जनसंख्या वृद्धि का ज्यामितीय सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया हे? – टी. आर. मात्थस ने
- किस जनसंख्या दशक में भारत की जनसंख्या में नकारात्मक वृद्धि हुई थी? – 1911-21
- भारत में अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि में अपनाई गई थी? – 1978 से 1983
- ‘बैंक वाश प्रभाव’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? – गुन्नार मिर्डल ने
- ‘पॉलिटिक्स ऑफ चरखा’ नाम पुस्तक किसने लिखी थी? – जे. बी. कृपलानी
- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) की स्थापना कब की गई थी? – 1950 में
- एक पूर्ण प्रतियोगी फर्म को स्थिर कीमत ,स्थिर औसत आगम, स्थिर सीमांत आगम का सामना करना पड़ता है
- खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहाँ है? – रोम में
- विश्व बैंक की उदार ऋण प्रदान करने वाली खिड़की किसे कहा जाता है? – अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA)
- मॉस्ट्रिश्च संधि का मुख्य उद्देश्य था? – यूरोप का एकीकरण
- बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है? – देवास
- ‘करेन्सी एण्ड फाइनेन्स’ पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया
- ‘पानी पंचायत’ योजना किस राज्य से सम्बन्धित है? – उड़ीसा
- विश्व का कौनसा देश संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ किए गए ‘ऑयल फॉर फूड’ समझौते से प्रत्यक्षत: सम्बद्ध है? – इराक
- ग्रामीण विद्युतीकरण निगम की स्थापना कब की गई थी? – 1969 में
- ‘प्लानिंग एण्ड द पुअर’ पुस्तक के लेखक कौन है? – बी.एस.मिन्हास
- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगइन (SAARC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – काठमाण्डू
- सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (SAIL) की स्थापना किस वर्ष की थी? – 1974 में
- किस बैंक का नाम बदलकर 1 जुलाई, 1955 को स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया रखा गया था? – इम्पीरियल बैंक ऑफ इण्डिया
- गैर-निष्पादन परिसम्पित्तियों के मामले में वित्तीय संस्थानों में अग्रणी स्थान किसका है? – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)
- स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) कब प्रारम्भ की गई थी? – 1 अप्रैल, 1999 को
- मौद्रिक एवं साख नीति का नाम बदलकर क्या रखा गया है? – रिजर्व बैंक का वार्षिक नीतिगत दस्तावेज
- भारत सरकार ने तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रसार पर प्रतिबन्ध किस तारीख से आरोपित किया है? – 1 मई, 2004 से
- एक्जिम नीति के तहत घोषित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) योजना को कब से कार्यान्वित किया गया है? – 1 मई, 2004 से
- भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फण्ड संगठन कौनसा है? – UTI
- पूर्ण प्रतियोगी फर्म के लिए सीमांत आगम किसके बराबर होता है –कीमत के
- ‘बाजार के नियम’ के प्रस्तुतकर्ता (प्रवर्तक) कौन थे? – जे.वी. से
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों में विलय करने की संस्तुति किसने की थी? – ए. एम. खुसरो समिति
- हिन्दू वृद्धि दर किससे सम्बन्धित है? – राष्ट्रीय आय से
- भारत के रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में किसका अंश सर्वाधिक है? – तराशे हुए हीरों का
- पंच धारा योजना भारत के किस राज्य से सम्बन्धित है? – मध्यप्रदेश
- इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है? – भारतीय रेलवे
- बजट घाटा का क्या अर्थ है? – कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर
- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई? – 1 अप्रैल, 1935
- भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होगा? – अवमूल्यन
- भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? – प्रच्छन्न
- भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत है? – चावल
- न्यूनतम मजदूरी निर्धारण कौन सी कीमत कहलाती हैं –न्यूनतम निर्धारित कीमत
- भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है? – विनिर्माण क्षेत्र
- मूडिज (Moody’s) क्या है? – अन्तर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी
- ‘हायर एण्ड फायर’ नीति का सम्बन्ध किससे है? – मुआवजा देकर कर्मचारियों की छँटनी से
- सप्तऋषि समिति का सम्बन्ध है? – स्वदेशी चाय उद्योग को सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव देना।
- ‘डो जोन्स’ (Dow Jones) किस स्टॉक एक्सचेंज का शेयर सूचकांक है? – न्यूयार्क
- भारत में अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि के लिए बनाई गई थी? – 1978-1983
- भारत में किस प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की खपत सर्वाधिक है? – नाइट्रोजनी
- सप्तऋषि का गठन किया गया था? – स्वदेशी चाय उद्योग को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देने हेतु
- मुद्रानीति नियमित होती है? – रिजर्व बैंक द्वारा
- भारत के विदेशी विनिमेय कोष (फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व) का प्रतिरक्षक (कस्टोडियन) कौन है? – भारतीय रिजर्व बैंक
- ऐसी प्रमुख लोकप्रिय कम्पनियों के शेयर, जो पिछले कई वर्षों से निरन्तर संवृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो तथा भविष्य में भी उनका और विकास होने की सम्भवना हो, कहलाती है? – ब्लू चिप्स(Blue Chips)
- उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क व सेवा कर श्रेणी में आते हैं? – अप्रत्यक्ष कर
- भारत में ग्रामीण बेरोजगारी के कौन-कौन से प्रमुख रूप हैं? – मौसमी, अदृश्य और अल्प रोजगार
- किस बाजार में विक्रय लागतो का भाव पाया जाता है –पूर्ण प्रतियोगिता
- 1934 में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया एक्ट पारित किया गया, किन्तु इसकी स्थापना कब की गई? – 1 अप्रैल, 1935 को
- भारतीय रूपए की विनिमय दर बनाए रखना, मौद्रिक नीति का निर्धारण करना तथा व्यावसायिक बैंको के बैंक का दायित्व निभाना किसका प्रमुख कार्य है? – भारतीय रिजर्व बैंक
- आयकर, निगम कर, व्यय कर, उपहार कर, सम्पत्ति कर, ब्याज कर, होटल व पर्यटन कर आदि किसके द्वरा आरोपित प्रत्यक्ष कर हैं? – केन्द्र सरकार
- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष द्वारा Enhanced Structural Adjustment Facility के अन्तर्गत दिए जाने वाले ऋण पर किस वार्षिक दर से ब्याज लिया जाता है? – 0.5 %
- पुनर्निर्माण एवं विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बैंक किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है? – विश्व बैंक
- अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम किन्हें ऋण प्रदान करता है? – विकासशील राष्ट्रों में निजी उद्योगों को
- सरकारी एजेंसी या निजी संस्था द्वारा किसी विशेष आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए दिया गया कोष कहलाता है? – अर्थ साहाय्य
- किस कर को मुद्रास्फीति बढ़ाने वाला माना गया है और इसका बोझ निर्धव वर्ग पर पड़ता है? – अप्रत्यक्ष कर
- AR=MR=MC किस बाजार की विशेषता है –पूर्ण प्रतियोगिता
- सूती वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में ‘भारत का बोस्टन’ किस नगर को कहा जाता है? – अहमदाबाद
- शेयर घोटाले से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं की जाँच हेतु कौन सी समिति गठित की गई थी? – जानकीरमन समिति
- एक रूपये के नोट व सिक्कों (एक रूपये से कम) को छोड़कर अन्य सभी करेंसी नोटों का निर्गमन रिजर्व बैंक करता है, इन नोटों पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? – गवर्नर, रिजर्व बैंक
- सन् 1921 में बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बॉम्बे व बैंक ऑफ मद्रास तीनों को मिलाकर इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की गई और 1 जुलाई, 1955 को राष्ट्रीयकरण के उपरांत इसका नाम बदलकर क्या रख दिया गया? – भारतीय स्टेट बैंक
- राजकोषीय घाटा, प्राथमिक घाटा एवं राजस्व घाटे में बड़ा कौनसा है? – राजकोषीय घाटा
- बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद और साधन कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का अन्तर क्या कहलाता है? – शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
- भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में है भारतीय वैज्ञानिक माप संस्थान कहाँ है? – राँची में
- भारत के विदेशी विनियम संचय का प्रतिरक्षक कौन है? – भारतीय रिजर्व बैंक
- किस औद्योगिक नीति में लघु कुटीर और ग्रामीण उद्योगों के विस्तार पर सर्वाधिक बल दिया गया था? – औद्योगिक नीति 1991
- मालगुजारी और मनोरंजन करों को कौन आरोपित व उपभोग करता है? – राज्य सरकार
- उत्पादों की खरीदारी, भण्डारण, संग्रहण, स्थानान्तरण, विक्रय व वितरण के लिए भारत में कौन उत्तरदायी है? – भारतीय खाद्य निगम
- प्रत्येक देश निर्धारित कोट के अनुसार आई.एम.एफ. कोष में अंशदान करता है, इसे किस रूप में व्यक्त किया जाता है? – विशेष आहरण अधिकार (SRD)
- उपभोक्ताओं के बेहतर संरक्षण के लिए ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम’ किस वर्ष पारित किया गया? – 1986 में
- प्रतिवर्ष आर्थिक समीक्षा किस मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत की जाती है? – वित्त मंत्रालय
- मानव विकास सूचकांक (HDI) किस अर्थशास्त्री की देन है? – महबूब-उल-हक की
- यदि पूँजी स्टॉक सदैव स्थायी है, तो मूल्य ह्रास होगा? – शून्य
- भारत में सूखा आशंकित क्षेत्र कार्यक्रम –DPAP किस वर्ष प्रारंभ किया गया था? – 1973 में
- किसी देश द्वारा आयातों पर लगाए गए कर को क्या कहते हैं? – टैरिफ (Tariff)
- किसी वस्तु या सेवा की सरकार द्वारा निर्धारित कीमत की ऊपरी सीमा को क्या कहते हैं-उच्चतम निर्धारित कीमत
- कृषि एवं सहायक क्रिया क्षेत्रक संविधान की सातवीं अनुसूची को किस सूची में शामिल है? – राज्य सूची में
- एपीएमसी अधिनियम का पूरा नाम है? – एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी अधिनियम
- भारत सरकार द्वारा किस संस्थान को अनुसंधान एवं विकास में ‘सेंटर ऑफ एक्सिलेंस’ के रूप में चुनकर विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय के स्तर पर लाने का निर्णय लिया है? – भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर
- सर्वशिक्षा अभियान का वित्तीय किस प्रकार किया जाता है? – भारत सरकार द्वारा सृजित‘प्रारम्भिक शिक्षा कोष‘
- कृषि, विपणन अवस्थापन, श्रेणीकरण एवं मानकीकरण का विकास एवं सुदृढ़ीकरण योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा? – नाबार्ड तथा राष्ट्रीय विकास निगम द्वारा
|