polity notes | indian polity questions for competitive exams
- सरकारिया आयोग किस विषय से सम्बन्धित था? – केन्द्र-राज्य सम्बन्ध की जाँच से
- भारतीय संविधान में प्रदत्त ‘मूलभूत अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्ता है? – राष्ट्रपति
- भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया है? – 42वें संविधान संशाधन द्वारा
- योजना आयोग का गठन 1950 में किसके द्वारा हुआ? – मंत्रिमण्डल के निर्णय द्वारा
- संविधान सभा के सदस्यों को किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया? – प्रान्तों की विधान सभाओं ने
- भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है? – द. अफ्रीका के संविधान से
- पंचायती राज अधिनियम 1992 द्वारा संविधान में कौनसी अनुसूची जोड़ी गई? – 11वीं अनुसूची
- राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का वर्णन संविधान के किस भाग में निहित है –भाग 4 में
- दल-बदल विरोधी कानून (Anto Defection Law) संविधान का कौनसा संशोधन सम्बन्धित है? – 52वाँ संविधान संशोधन (1985)
- लोक सभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी है? – 25 वर्ष
- 87वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का आधार किस जनगणना को निश्चित किया गया है? – 2001 की जनगणना को
- मूल अधिकार एवं राज्य नीति निर्देशक तत्वों में क्या अन्तर है? – मूल-अधिकारवाद योग्य हैं, जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं।
- भारतीय संविधान के अनुसार ‘राजनीतिक शक्ति’ का आधार है? – भारत की जनता
- ‘मिनी कस्टीट्यूशन'(Mini Constitution) किसे कहा जाताहै? – 42वें संविधान संशोधन को
- भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है? – एकल
(यहाँ हो गए 15 polity questions पूरे)
- किस संविधान संशोधन में संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया गया? – 42वें संविधान संशोधन (1976) में
- संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- भारतीय संविधान में प्रदत्त ‘मूल अधिकारों’ को निलम्बित करने वाली सत्ता है? – राष्ट्रपति
- ब्रिटिश संसद द्वारा ‘इण्डियन इन्डिपेन्डेंस एक्ट’ कब पारित किया गया? – जुलाई 1947 में
- संविधान बनाने वाली प्रारूप समिति (Draft Committee) के अध्यक्ष कौन थे? – डॉ. भीमराव अम्बेडकर
- संविधान का अनुच्छेद 356 सम्बन्धित है? – किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने से
- भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया? – 1951 में
- क्या कैबिनेट मिशन योजना में संविधान निर्माण के लिए प्रस्तावित संविधान-सभा को वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित करने को स्वीकार किया गया था? – नहीं
- किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को भारतीय संघ का राज्य क्षेत्र बनाया गया? – 1962
- संविधान में मूल कर्तव्यों को शामिल करने का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है? – सोवियत संघ के संविधान से
- ”राज्य के नीति निर्देशक तत्व एक ऐसा चेक है जिसका भुगतान बैंक की सुविधानुसार किया जाएगा” यह कथन किसका है? – के. टी. शाह का
- अनुच्छेद 368 के संशोधन हेतु क्या संसद को विशेष बहुमत और कम से कम आधे राज्यों का अनु-समर्थन आवश्यक है? – हाँ, किन्तु सभी संशोधनों को नहीं
- राष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए? – 35 वर्ष
- उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदाता होते हैं? – लोकसभा तथा राज्य सभा के सभी सदस्य
- किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता? – राज्यपाल की अनुमति के बिना
(यहाँ हो गए 30 polity questions पूरे)
- राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है? – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल
- एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है? – दो बार
- भारत में वह मंत्री जो संसद के दोनों सदनों में से किसी सदन का सदस्य नहीं है, उसे कितने समय बाद मंत्री पद से मुक्त हो जाना पड़ता है? – छ: महीने बाद
- किस राज्य का लोकसभा तथा राज्यसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है? – उत्तर प्रदेश का
- भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता कौन होता है? – भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरलऑफ इण्डिया)
- संविधान की किस अनुसूची में केन्द्र एवं राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बंटवारा दिया हुआ है? – सातवीं अनुसूची में
- राज्य सभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व किस राज्य का है और कितना? – उत्तर प्रदेश का, 31
- भारत में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मण्डल के सदस्य कौन होते हैं? – लोकसभा, राज्य सभा तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचितसदस्य
- संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के ‘नियंत्रक-महालेखा परीक्षक’ के कर्तव्य और शक्तियाँ वर्णित है? – अनुच्छेद 149
- संविधान के किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार अयोग्यता के बारे में उपबंध है? – दसवीं अनुसूची
- भारत में राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर ‘एकल संक्रमणीय मतदान द्वारा’ होता है आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली तथा एकल संक्रमणीय मतदान का क्या तात्पर्य है? – सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के मत तथा संसद के निर्वाचित सदस्यों के मत आपस में बराबरहों, यह आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली कहलाता है तथा ‘एकल संक्रमणीय मत’ का तात्पर्य है कि मतदान वरीयता क्रम में दिया जाए। I
- पांडिचेरी के प्रशासक तथा अण्डमान निकोबार द्वीप समूह के प्रशासक को क्या कहते हैं? – उपराज्यपाल
- बिहार में लोकसभा तथा राज्य सभा के लिए कितनी सीट निर्धारित की गई है? – बिहार में लोकसभा की 40 सीट तथा राज्यसभा की 16 सीट निर्धारित की गई है।
- भारतीय संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्ट्रपति है और उसमें संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है। राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग किसकी सहायता से करता है? – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की सहायता से
- कानून निर्माण हेतु प्रस्तावित विधेयक के कितने वाचन होते हैं? – तीन
(यहाँ हो गए 45 polity questions पूरे)
- राष्ट्रपति कितने समयान्तराल के पश्चात वित्त आयोग का गठन करता है? – प्रत्येक पाँच वर्ष के पश्चात्
- संविधान सभा के प्रारूपण समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर.अम्बेडकर थे, इस समिति के सदस्यों की संख्या कितनी थी? – 7
- संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार के प्रावधानों को शामिल किया गया है? – भाग 3 में
- संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता का अलग से उल्लेख नहीं है। यह स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में अन्तर्निहित है? – अनुच्छेद 19(1)क में
- राज्यसभा तथा लोकसभा के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
- संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है? – लोकसभा अध्यक्ष द्वारा I
- धन विधेयकके सम्बन्ध में राज्यसभा को किस प्रकार का अधिकार है? – केवल सिफारिशी अधिकार
- लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है? – परिसीमन आयोग
- भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी है? – 25
- भारत में वर्तमान में कुल कितने राज्य है? – 28
- यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से विदेशी राज्य की नागरिकता अर्जित कर लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता का क्या होता है? – स्वत: समाप्त हो जाती है।
- भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया? – कैबिनेट मिशन योजना के
- अनुसूचित और जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में प्रावधान संविधान की किस अनुसूची में किया गया है? – पाँचवी तथा छठवीं अनुसूची में
- संविधान का प्रारूप संविधान सभा ने कब स्वीकृत किया– 26 नवम्बर, 1949 को
- सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत के प्रान्तों में आंशिक रूप से उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई? – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
(यहाँ हो गए 60 polity questions पूरे)
- भारत के ‘शासनाध्यक्ष’ का सम्बोधन किसके लिए किया जाता है? – प्रधानमंत्री के लिए
- ‘संविधान के किस भाग को भारत का मैग्नाकार्टा (Magna Carta) कहा जाता है? – भाग III को I
- विधान परिषदों में सर्वप्रथम किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीयों को प्रतिनिधित्व दिया गया? – 1909 के अधिनियम के अन्तर्गत
- 15 अगस्त, 1947 और 26 जनवरी,1950 के मध्य भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था? – ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज्य (Dominion Status)
- किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान प्राप्त कर सकता है? – भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
- भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता समाप्त करने का प्रावधान है? – अनुच्छेद 17 में
- कन्ट्रोलर एण्ड ऑडीटर जनरल कब सेवा निवृत्त होते हैं? – नियुक्ति के 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर
- मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
- किसी विधेयक को धन-विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है? – लोकसभा अध्यक्ष
- डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्मा (Heart and soul of Constitution) कहा था? – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
- किसी मंत्री के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने की स्थिति में क्या होता है? – मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देना पड़ता है।
- राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है? – निर्वाचन आयोग
- राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोकसभा भंग कर सकता है? – अनुच्छेद-85 के अन्तर्गत
- किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रीवीपर्स मान्यताएं तथा विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए? – 26वाँ संविधान संशोधन (1971)
- संविधान के किस अनुसूची (Schedule) में राज्यपाल, राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश आदि के वेतन दिए गए है? – द्वितीय अनुसूची में
(यहाँ हो गए 75 polity questions पूरे)
- राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने हेतु कितने दिन पूर्व नोटिस देना होता है – 14 दिन
- किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति का निर्वाचन होता है? – अनुच्छेद 54
- विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या का कितना भाग विधान सभा से चुनकर आता है? – 1/3 भाग
- संविधान के अनुच्छेद 75 में किसके बारे में चर्चा है? – मन्त्रिपरिषद
- किसी सदस्य द्वारा किसी अन्य सार्वजनिक महत्व के विषय पर विचार करने के लिए सदन की चल रही वर्तमान कार्यवाही बन्द करने का प्रस्ताव क्या कहलाता है? – काम रोको प्रस्ताव
- संविधान के सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत जो केन्द्रीय सूची है उसमें कितने विषय है? – 98 विषय है।
- पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाता है? – राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
- पंचायती राज-प्रणाली किस पर आधारित है? – सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर
- भारत के प्रथम लोकसभा उपाध्यक्ष कौन थे? – एम. अनन्तशयनम आयंगर
- शिक्षा पहले राज्य सूची के अन्तर्गत आती थी। किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसे समवर्ती सूची में लाया गया है? – 42वें सविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
- भारतीय संविधानके किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों की चर्चा की गई है? – अनुच्छेद 51(A) में
- संविधान के किस, संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से निकाल दिया गया है? – 44वें संशोधन द्वारा
- स्वतंत्र भारतमें राज्य सभा के प्रथम सभापति कौन थे? – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? – गणेश वासुदेव मावलंकर
- जम्मू-कशमीर को संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत विशेष दर्जा प्राप्त था? – अनुच्छेद 370 के अन्तर्गत
(यहाँ हो गए 90 polity questions पूरे)
- लोकसभा सदस्यों को शपथ कौन ग्रहण कराता है? – राष्ट्रपति अथवा उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति
- अप्रत्याशित (Unforeseen) व्ययों की पूर्ति के लिए भारत की आकस्मिक निधि से धन कौन निकाल सकता है? – राष्ट्रपति
- किस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए ‘शारदा एक्ट’ बनाया गया था? – बाल-विवाह
- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946
- भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन थे? – सरदार वल्लभ भाई पटेल
- भारत में संघ राज्य-क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है? – राष्ट्रपति द्वारा
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखण्डता’ शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया? – 42वें संविधान संशोधन के द्वारा
- यदि भारत का राष्ट्रपति पदत्याग करना चाहता है तो उसे पदत्याग का पत्र किसे भेजना पड़ता है? – उपराष्ट्रपति को
- वित्त आयोग का गठन होता है? – संविधान के प्रावधानों के अन्तर्गत
- दसवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे? – के. सी. पन्त
- भारत के संविधान में अवशिष्ट शक्तियाँ किसमें निहित है? – संसद में
- भारतीय संविधान के अंग ‘नीति-निर्देशक सिद्धान्तो’ का स्रोत क्या है? – आयरलैण्ड का संविधान
- संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन की प्रक्रिया दी गई है? – अनुच्छेद 368 में
- ”समाजवाद वह टोपी है, जो सुविधानुसार पहनी जा सकती है” यह कथन किस प्रसिद्ध आलोचक का है? – सी. ई. एम. जोड का
- किस एक्ट के तहत भारत सचिव की स्थापना हुई थी? – भारतीय परिषद अधिनियम, 1858
(यहाँ हो गए 105 polity questions पूरे)
- परिसीमन आयोग का पदेन सदस्य कौन होता है? – मुख्य चुनाव अधिकारी
- संविधान के किस अनुच्छेद में यह उक्ति कि ”केन्द्रीय कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में कोई व्यवधान न उपस्थित हो” उल्लिखित है? – अनुच्छेद 257 में
- सार्वजनिक लेखा समिति में राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं? – 7 (सात)
- किस संविधान संशोधन के तहत लोकसभा का कार्यकाल 6 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया– 44वें
- संविधान में मूल कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधान किस समिति की संस्तुतियों के आधार पर सम्मिलित किए गए है? – स्वर्ण सिंह समिति
- भारतीय संविधानकी प्रस्तावना (Preamble) में अभी तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? – एक बार
- वह कौन सा अनुच्छेद है, जिसके प्रावधानों के अन्तर्गत अपवाद स्वरूप भारत सरकार द्वारा ‘भारत रत्न, पद्म विभूषण’ आदि अलंकरण प्रदान किया जाता है? – अनुच्छेद 18
- किस संविधान संशोधन के तहत सिक्कम को भारत का 22वाँ राज्य घोषित किया गया? – 36वाँ (1975)
- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं आत्मा (Heart and Soul of the Constitution) कहा था? – संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
- भारतीय संविधान; संविधान सभा में कब अंगीकृत किया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को
- संविधानके किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्या घटा दी गई? – 44वें संविधान संशोधन द्वारा
- भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे? – सुकुमार सेन
- भारत की ‘सर्वोच्च विधि’ है? – संविधान
- समान न्याय और नि:शुल्क विधि सहायता का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 39(A) में
- भारतीय संविधान की संघ और राज्यों के बीच शक्ति विभाजन की विधि किस देश के संघ की प्रेरणा पर आधारित है? – कनाडा
(यहाँ हो गए 120 polity questions पूरे)
- संसद का अधिवेशन प्रारम्भ होने के कितने दिन पश्चात अध्यादेश अप्रभावी हो जाता है यदि इस बीच संसद एक प्रस्ताव द्वारा उस पर अपनी स्वीकृति न दे दें? – 6 सप्ताह
- भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है? – अनुच्छेद 40
- भारतीयों को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम कब किया गया? – क्रिप्स प्रस्ताव, 1942 I
- ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले प्रथम भारतीय थे? – दादा भाई नौरोजी
- यह कथन किसका है कि ”भारत का संविधान संघीय कम है और एकात्मक अधिक”– के. सी. ह्वीयर का
- जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन कब हुआ? – सितम्बर 1946
- संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधि सर्वाधिक थे? – संयुक्त प्रान्त
- पंचायत का चुनाव कराने के लिए निर्णय कौन लेता है? – राज्य सरकार
- किसने कहा है ”आयरलैण्ड के राष्ट्रपति की तरह भारत का राष्ट्रपति भी अनुच्छेद 368 के उल्लंघन होने पर संशोधन विधेयक पर अपनी स्वीकृति नहीं दे सकता है” ?– दुर्गादास बसु
- राष्ट्रपति कितने एंग्लों इंडियन सदस्य लोकसभा में मनोनीत कर सकता है? – दो
- सर्वाच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी निर्धारितहै? – 65 वर्ष
- उपराष्ट्रपति के चुनाव में प्रधानमंत्री कब मतदान का अधिकारी नहीं होता? – जब वह संसद का सदस्य नहीं हो।
- राज्यपाल अपने विवेकाधीन कृत्यों के अनुपालन में किसके नियंत्रण के अधीन कार्य करता है? – राष्ट्रपति के
- भारत के किस राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से हुआ? – नीलम संजीव रेड्डी का
- कोई केन्द्रीय मंत्री कब लोकसभा में मतदान का अधिकारी नहीं होता? – जब वह लोकसभा का सदस्य नहीं हो।
(यहाँ हो गए 135 polity questions पूरे)
- संविधान के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं? – संविधान में इस सम्बन्ध में किसी सीमा का उल्लेख नहीं है।
- केन्द्र सरकार के मंत्री व्यावहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्त अपना पद ग्रहण करते हैं? – राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री
- प्रदेश सरकार के मंत्री व्यावहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसाद पर्यन्त अपना पद ग्रहण करते हैं? – राज्यपाल के समक्ष
- संवधिान के अंतर्गत मूल अधिकारों को लागू करवाने (enforcement) की जिम्मेदारी किसकी है? – सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की
- मूल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में किस अनुच्छेद के अंतर्गत व्यक्ति सीधे सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन कर सकता है? – अनुच्छेद 32 के अंतर्गत
- नागरिकों के मूल कर्तव्य संविधान में कहाँ दिए गए है? – संविधान के भाग IVA में
- किस’रिट’ का शाब्दिक अर्थ है ‘What is your authority?’ – कुओ वारंटों (Quo Warranto) का
- राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों के अन्तर्गत किस आयु तक के बच्चों के लिए सरकार का नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा (Free and compulsory education) दिलाने का दायित्व है? – 14 वर्ष की आयु तक के
- भारत के वह राष्टप्रति जो पूर्व में लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे? – नीलम संजीव रेड्डी
- राष्ट्रपति की अनुमति हेतु भेजे गए किसी विधेयक पर राष्ट्रपति कब तक अपनी अनुमति देने के लिए बाध्य है? – संविधान ने कोई समय सीमा निश्चित नहीं की है।
- 26 जनवरी, 1950 से 12 जनवरी, 1952 के मध्य भारत का अन्तरिम राष्ट्रपति कौन था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- धन विधेयक को संसद के किस सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है? – लोकसभा में
- संसद के प्रत्येक सदन की बैठक की कार्य सूची में पहला विषय कौनसा होता है? – प्रश्न काल
- किस संविधान के तहत केरल भूमि सुधार कानूनों को नवी अनुसूची में स्थान दिया गया -29वें संविधान संशोधन द्वारा
- किस अनुच्छेद के तहत धार्मिक व्यय के लिए निश्चित धन पर कर की अदायगी से छूट प्रदान की गई है? – अनुच्छेद 27 के तहत
(यहाँ हो गए 150 polity questions पूरे)
- 1952 ई. के आम चुनाव के समय कितने दलों का निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी? – 14 दलों को
- संविधान सभा ने प्रारूप संविधान पर अनुच्छेदवार विचार-विमर्श करना कब से प्रारंभ किया? – 15 नवम्बर, 1948 में
- संविधान सभा के अन्तिम दिन सभा के पटल पर भारतीय संविधान की कितनी प्रतियाँ रखी गई थी जिन पर सभी सदस्यों नें हस्ताक्षर किए? – तीन
- सर्वप्रथम राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा 26 अक्टूबर, 1962 केा की गई,दूसरी बार राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा कब की गई? – 13 दिसम्बर, 1971 को
- जब राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपात की उद्घोषणा की जाती है, तब संसद द्वारा इसका अनुमोदन कितने दिनों के अन्तर्गत किया जाना चाहिए– 2 माह के अन्तर्गत
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि ”संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनेगी जिनके नाम क्रमश: राज्य सभा और लोक सभा होंगे? – अनुच्देद 79 में
- किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार दिया गया है कि सैनिक न्यायालय को छोड़कर वह भारत के अन्य किसी न्यायालय अथवा न्यायमण्डल के निर्णय के विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति प्रदान कर दे? – अनुच्छेद 135 के अनुसार
- किस संविधान संशोधनके माध्यम से व्यवस्था की गई है कि अब राज्यों को प्रत्यक्ष केन्द्रीय करोंसे प्राप्त कुल धनराशि का 29 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा? – 80वें संविधान संशोधन (2000 ई) यह संविधान संशोधन अधिनियम 1 अप्रैल, 1996 से लागू)
- किस महाधिकारी को अपने कर्तव्यों के पालन में भारत के राज्य क्षेत्र में सभी न्यायालयों में उपस्थित होने का अधिकार प्रदान किया गया है? – महान्यायवादी की
- संविधान का प्रारूप करने के लिए संविधान सभा द्वारा प्रारूप समिति (Drafting Committee) का गठन कब किया गया? – 29 अगस्त 1947 केा
- संविधान सभा का अन्तिम दिन कौन सा था, जिस दिन संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए? – 24 जनवरी, 1950
- संविधान सभा को अन्तरिम संसद में किस दिन परिवर्तित किया गया? – 26 जनवरी, 1950
- यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से विदेशी राज्य की नागरिकता अर्जित कर लेता है तो उसकी भारतीय नागरिकता का क्या होता है? – भारतीय नागरिकता स्वत: समाप्त हो जाती है।
- किस अनुच्छेद द्वारा भारतीय नागरिकों को 6 प्रकार की स्वतंत्रताएं प्रदान की गई है? – अनुच्छेद 19 के द्वारा
- धन विधेयक पर राज्यसभा की मृत्यु उनके कार्यकाल के दौरान हुई? – केवल सिफारिशी अधिकार
(यहाँ हो गए 165 polity questions पूरे)
- भारत के किन राष्ट्रपतियों की मृत्यु उनके कार्यकाल के दौरान हुई? – डॉ. जाकिर हुसैन तथा फखरूद्दीन अली अहमद की
- राज्य की कार्यपालिका शक्ति का प्रधान कौन होता है मुख्यमंत्री अथवा राज्यपाल? – राज्यपाल
- जम्मू-कश्मीर के विषय में संसद की अधिकारिता किन विषयों तक थी? – केवल संघ सूची में वर्णित विषयों तक
- राज्य के निम्न एवं उच्च सदन को क्या कहा जाता है? – क्रमश: विधनसभा व विधान परिषद
- प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत दायित्व किसके प्रति है? – राष्ट्रपति के
- महान्यायवादी(Attorney General) का कार्यकाल कितने दिनों का होता है? – राष्ट्रपति की इच्छानुसार
- सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार पर हटाने का प्रस्ताव कहाँ पेश किया जा सकता है? – संसद के किसी भी सदन में
- उस वित्तमंत्री का नाम बताइए जिसने सन् 1952 में भारत का पहला आम बजट प्रस्तुत किया? – पी.के.चन्मुखम चेट्टी
- भारतीय संविधान के निर्माण के समय संविधानिक सलाहकार (COnstitutional Advisor) कौन थे –बी.एन. राऊ
- राष्ट्रपति पद के चुनाव सम्बन्धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है – सर्वोच्च न्यायालय को
- आपात काल के दौरान किस प्रकार की स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता? – जीवन और शारीरिक स्वतंत्रता को
- किसी नजरबंद व्यक्ति को अपनी रिहाई के लिए सबसे उचित याचिका कौन सी होगी? – बन्दी प्रत्यक्षीकरण
- यदि कोई अभियुक्त अपने बचाव के लिए वकील की सहायता लेना चाहता है, तो भारतीय संविधान में क्या व्यवस्था है? – उसे अपनी पसंद का वकील करने का संवैधानिक अधिकार है।
- भारतीय सभा में की प्रस्तावना में ‘न्याय’ शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है? – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के अर्थ में
- लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए अरूणाचल प्रदेश में कितनी आरक्षित सीटें है? – शून्य
(यहाँ हो गए 180 polity questions पूरे)
- भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है? – 18 भाषाओं में
- संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संघ की भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी बनाई गई? – अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत
- संविधान में अन्तर्विष्ट राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा अब तक कितनी बार की गई है? – तीन बार
- संविधान के किस अनुच्छेद में निहित प्रक्रिया के अनुसार संविधान में संशोधन करने का प्रावधान है? – अनुच्छेद 368 में
- संविधान संशोधन के लिए विधेयक संसद के किस सदन में पेश किया जा सकता है? – संसद के किसी भी सदन में
- संविधान संशोधन प्रक्रिया में क्या जनमत संग्रह की व्यवस्था है? – नहीं
- ब्याज दर किस नीति से सम्बन्धित है? – मौद्रिक नीति से
- राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन कब किया गया था? – 1952 में
- शेयर बाजार में ‘अल्फा-फेक्टर’ का क्या अर्थ है? – वह अवधारणा जो किसी शेयर को अन्तर्निष्ट अस्थिरता का मापन करती है।
- किस अधिनियम के द्वारा भारत में वर्ग,जाति, धर्म आदि के आधार पर पृथक निर्वाचन क्षेत्र बनाने का प्रावधान किया गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1909 (मार्ले-मिंटों सुधार)
- अन्तर्राज्यीय परिषद के सम्बन्ध में उपबंध संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद 263
- सरकारी उपक्रम समिति (वित्तीय समिति) में कुल 22 सदस्य होते हैं। लोकसभा एवं राज्यसभा के कितने सदस्य होते हैं? – लोकसभा 15 एवं राज्यसभा 7
- राजस्थान उच्च न्यायालय एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1949, 1866 (क्रमश:)
- किस संविधान संशोधन के द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा के निर्वाचन सम्बन्धी विवाद न्यायालय के क्षेत्राधिकार से बाहर किया गया? – 39वाँ (1975)
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित बात वर्णित है? – अनुच्छेद 19
(यहाँ हो गए 195 polity questions पूरे)
- राष्ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है? – राज्य सूची
- सर्वप्रथम किस राज्य में लोक अदालत आयोजित की गई थी –गुजरात में
- 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया है? – अनुच्देद 51(A)
- संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार विश्व के किस संविधान से लिया गया है? – सं.रा. अमेरिका के संविधान से
- भारत की सम्प्रभुता किसने निहित है? – भारत की जनता में
- विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र का नाम बताइए? – नेपाल
- भारत का प्रथम विधि अधिकारी कौन होता है? – भारत का महान्यायवादी
- भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य कब घोषित किया गया? – 26 जनवरी, 1950 को
- मूल अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई? – सं. रा. अमेरिका में
- अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन कौन कर सकता है? – राज्य सभा (2/3 बहुमत से)
- लोकसभा में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए दल द्वारा न्यूनतम कितने प्रतिशत सीटें प्राप्त करना आवश्यक है –10%
- संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन प्रारम्भ हुई? – 9 दिसम्बर, 1946
- संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य उद्देश्य प्रस्ताव था। 22 जनवरी, 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया? – जवाहरलाल नेहरू ने
- मूल संविधान में राज्यों के चार अलग-अलग प्रवर्गों को समाप्त करने के लिए किसकी अध्यक्षता में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था? – फजलअली की अध्यक्षता में
- सम्पत्ति का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है? – वैधानिक अधिकार
(यहाँ हो गए 210 polity questions पूरे)
- किस वर्ष संसद ने अस्पश्यता (अपराध) अधिनियम को संशोधित कर सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम के मान से पारित किया? – 1976 में
- किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया? – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) ने
- भारत के कौन से राष्ट्रपति ‘द्वितीय पसंद'(Second Preference) के मतों की गणना के फलस्वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्त कर निर्वाचित हुए? – वी. वी. गिरि
- संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्तीय आपातकाल की व्यवस्था है? – अनुच्छेद 360
- भारतीय संविधान कौन सी नागरिकता प्रदान करता है? – एकल नागरिकता
- प्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को किस स्थान पर किया था? – नागौर (राजस्थान)
- लोकसभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है? – 1/10
- पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाताहै? – राष्ट्रीय विकास परिषद
- राज्य स्तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? – राज्यपाल
- नए राज्य के गठन अथवा सीमा परिवर्तन का अधिकार किसे है? – संसद को
- भारत में लोकसभा किसके द्वारा भंग की जाती है? – प्रधानमंत्री के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा
- भारतीय संविधान में संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? – राष्ट्रपति में
- राज्य सभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ? – 3 अप्रैल, 1952
- संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? – 60 दिन
- लोकसभा अध्यक्ष को कौन चुनता है? – लोकसभा के सदस्य
(यहाँ हो गए 225 polity questions पूरे)
- क्या संघ शासित क्षेत्र भी राज्य सभा में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं? – हाँ, भेजते हैं।
- केन्द्र सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है? – राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति पद के चुनाव सम्बन्धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है? – सर्वोच्च न्यायालय को
- देशी नरेशों के प्रिवीपर्सों और विशेषाधिकारों को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा समापन किया गया? – 26वें संशोधन अधिनियम द्वारा
- संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? – कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
- संविधान का कौनसा अनुच्छेद सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान करता है? – अनुच्छेद 15
- संवैधानिक संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? – किसी भी सदन में
- राष्ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्ट्रपति के अलावा) सबसे कब अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्यक्ति कौन है? – डॉ. जाकिर हुसैन
- राज्यों का भाषायी आधार पर गठन किस वर्ष किया गया था? – 1956 ई. में
- भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद को संविधान की आत्मा के नाम से जाना जाता है? – अनुच्छेद 32
- बिहार विधान सभा में सदस्यों की संख्या कितनी है? – 243
- लोकसभाके चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन किस वर्ष की जनगणना के बाद किया जाएगा? – 2026 ई.
- गोवा को किस वर्ष राज्य का दर्जा दिया गया? – 1987 ई. में
- नगर निगम के सर्वोच्च अधिकारी को क्या कहते हैं? – महापौर
- प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी गई थी? – 14
(यहाँ हो गए 240 polity questions पूरे)
- प्रधानमंत्री का सचिवालय किसके अधीन होता है? – गृह मंत्रालय के अधीन
- संविधान सभा द्वारा पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थी? – 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियों
- भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? – 22 भागों में
- भारतीय संविधान के अन्तर्गत संविधान में संशोधन सम्बन्धी पहल का अधिकार किसे हैं? – भारतीय संसद को
- कौन सा अधिकार अब आपातकाल में भी समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है? – व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार
- संविधान के अनुच्छेद 24 के अन्तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक को कारखानों, खानों या किसी अन्य जोखिम भरे काम में नियुक्त नहीं किया जा सकता? – 14 वर्ष
- संविधान के अनुच्छेद 368 में किस प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है? – संविधान संशोधन की प्रक्रिया का
- भारतीय संविधान के अनुसार भारत का स्वरूप क्या है? – संघीय राज्य
- स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
- ‘यदि कोई सरकार निर्देशक तत्वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए मतदाताओं के समक्ष दायी होना पड़ेगा’ यह कथन किसका है? – डॉ. भीमराव अम्बेडकर का
- मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई? – 61वें संशोधन द्वारा
- राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है? – संसद के किसी भी सदन द्वारा
- संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है? – अनुच्छेद 123 के द्वारा
- भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अन्तर्ग्रस्त हों, किससे परामर्श प्राप्त कर सकताहै? – सर्वोच्च न्यायालय से
- सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में दायी शासन की स्थापना की गई? – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
(यहाँ हो गए 255 polity questions पूरे)
- संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थे? – डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
- अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्ताव पारित किया कि भारत की जनता स्वयं बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के अपने संविधान का निर्माणकरेगी? – 1936 में
- वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त है? – 6
- मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर सकता है – 5 प्रकार
- लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है? – अनुच्छेद 16 में
- किसी विधेयक को धन विधेय के रूप में कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा का अध्यक्ष
- सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को किस स्थान पर किया था? – नागौर (राजस्थान)
- योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके समकक्ष दर्जा दिया गया है? – केन्द्रीय केबिनेट मंत्री के समकक्ष
- किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था? – राजीव गांधी के कार्यकाल में
- संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका के कार्यपालिका से पृथक्करण की बात कही गई है? – अनुच्छेद 50 में
- उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थी? – फातिमा बीबी
- संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्छेद तथा अनुसूचियां है? – 444 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ
- संविधान की प्रस्तावना में संशोधन करके क्या शब्द जोड़े गए? – पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्डता शब्द जोड़े गए
- राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है? – राज्यपाल में
- कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे? – 389
(यहाँ हो गए 270 polity questions पूरे)
- संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? – कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
- भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? – 18 जुलाई,1947
- जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार थी? – लेबरपार्टी की सरकार थी।
- संविधान की प्रस्तावना में हमारे देश का कौन सा नाम उल्लिखित है? – भारत, इण्डिया
- भारतीय संसद की कार्यवाही में बिना सदस्यता प्राप्त किए कौन भाग ले सकता है? – भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को किस संविधान संशोधन के अन्तर्गत शामिल किया गया? – 42वें संशोधन के तहत
- भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के तहत अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया है –अनुच्छेद 17 के अन्तर्गत
- संघात्मक प्रणाली के उठे विवादको सुलझाने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान की व्यवस्था की गई है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय को केन्द्र और राज्यों के बीच संवैधानिक झगड़ों के निर्णय का अधिकार दियागया है, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत इसका प्रावधान है– अनुच्छेद 131 के अन्तर्गत
- राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है– केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल
- पंचायत के चुनाव कराने के लिए निर्णयकिसके द्वारा लिया जाता है? – राज्य सरकार द्वारा
- 79वाँ संविधान संशोधन किससे सम्बन्धित है? – अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को लोकसभा व राज्य विधान सभाओं में आरक्षण से
- संविधान सभा से मुस्लिम लीग के बहिष्कार का प्रमुख कारण क्या था? – मुस्लिम लीग मुसलमानों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहती थी।
- संविधान के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ का सम्बन्ध किससे था? – पं. जवाहरलाल नेहरू से
- संविधान की प्रस्तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्वीकार किया गया है? – सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र के रूप में
- भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निर्वाचन किसने किया था? – संविधान सभा (विधायनी)
- ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्थान दिया है? – प्रस्तावना में
- किस समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में मौलिक कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधानों की व्यवस्था की गई? – स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर
- संविधान के अनुच्छेद 72(1) (ग) की व्यवस्थाओं के अनुसार कौन मृत्युदण्ड को क्षमा कर सकता है? – केवल राष्ट्रपति
- दल-बदल से सम्बन्धित किसी विवाद पर अन्तिम निर्णय किसका होता है? – सदन के अध्यक्ष/सभापति का
- भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश के संविधान के आधार पर शामिल की गई है? – आस्ट्रेलिया के संविधान के आधार पर
- अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन से सम्बन्धित प्रावधान संविधान की किस अनुसूची में दिए गए है? – 5वीं अनुसूची में
- भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने कार्यों का बंटवारा कौन करता है? – मंत्रिमण्डल सचिवालय
- भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य को भारत का प्रान्त बनाया? – सातवाँ सविधान संशोधन
- नियंत्रक व महालेखा परीक्षक के वेतन आदि किस न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन आदि के बराबर रखे गए हैं? – उच्चतम न्यायालय
- देश में केवल दो संघ राज्य क्षेत्रों में विधानसभाएं हैं, ये संघ राज्य क्षेत्र कौन-कौन से हैं? – दिल्ली और पांडिचेरी
(यहाँ हो गए 295 polity questions पूरे)
- जम्मू-कश्मीर राज्य की विधान सभा में राज्यपाल द्वारा कितनी महिलाओं को नामजद किया जाता था ? – मात्र दो
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा बेगार तथा बलात् श्रम को प्रतिषिद्ध किया गया है? – अनुच्छेद 23 द्वारा
- संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त किस शब्द का तात्पर्य है कि भारत का राज्याध्यक्ष वंशानुगत नहीं होगा? – गणतंत्र
- भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने का प्रावधान है? – अनुच्छेद 124 में
- भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से प्रभावित है –ब्रिटेन से
- सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई? – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
- जम्मू-कश्मीर भारत संघ का एकमात्र ऐसा राज्य था जिसका पृथक संविधान था यह संविधान किस वर्ष अंगीकार एवं लागू किया गया था? – 26 जनवरी, 1957 में
- भारतीय संविधान की सर्वोत्तम प्रकृति है? – एकात्मक लक्षणों से युक्त संघात्मक
- 1953 में गठित राज्य-पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष थे? – न्यायमूर्ति फजल अली
- प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद के तहत प्राप्त है? – अनुच्छेद 21 के तहत
- भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य को भारत का प्रान्त बनाया? – सातवाँ संविधान संशोधन
- किसी सदस्य द्वारा सरकार की किन्हीं विशेष नीतियाँ या कार्यवाहियों की आलोचना के उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को क्या कहा जाता है? – निन्दा प्रस्ताव
- किसी पक्ष के कोई पद या मताधिकार के लिए दावा करने पर राज्य उसकी वैधता की जाँच जिस न्यायिक उपचार द्वारा करता है, उसे कहते हैं? – अधिकार पृच्छा
- भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान लिया गया है? – ब्रिटेन के संविधान से
- राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – वी. जी. खरे
(यहाँ हो गए 310 polity questions पूरे)
- भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोग का प्रावधान किया गया है? – अनुच्छेद 315 के तहत
- संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतीराज संस्थाओं में सम्मिलित किए गए विषयों की संख्या है? – 29
- भारतीय संघ का राष्ट्रपति किसके परामर्श से कार्य करता है? – प्रधानमंत्री
- किस सांविधानिक संशोधन द्वारा यह तय किया गया कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की राय मानने के लिए बाध्य होगा? – 42वाँ संशोधन
- संविधान के ‘आधारभूत ढाँचे’ को सुरक्षित रखने का सिद्धान्त सर्वोच्च न्यायालय ने किस मामले में प्रतिपादित किया? – केशवानन्द भारती के मामले में (1973)
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में हमारे देश का क्या नाम उल्लिखित है? – भारत, इण्डिया
- भारत में किस राज्य में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन लागू किया गया? – पंजाब (पेप्सू)
- वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की माँग की? – जवाहरलाल नेहरू
- 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 के दौरान भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था? – ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज
- जब भारत स्वतंत्र हुआ उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार थी? – लेबर पार्टी की (प्रधानमंत्री-क्लीमेंट एटली)
- संवैधानिक संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम किस सदन में प्रस्तुत किया जाता है? – संसद के किसी भी सदन में
- संसद में सभी प्रकार के संवैधानिक संशोधन विधेयक प्रस्तुत करने के पूर्व क्या राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता होती है? – नहीं
- कौन राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता होती है? – नहीं
- कौन राष्ट्रपति द्वितीय पसंद के मतों की गणना के फलस्वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्त कर निर्वाचित हुआ? – वी. वी. गिरि
- क्या आन्तरिक अशान्ति के आधार पर राष्ट्रपति आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है? – नहीं
(यहाँ हो गए 325 polity questions पूरे)
- भारत के राष्ट्रपति को किससे वेतन दिया जाता है? – भारत की संचित निधि से
- संसद के सदन में सरकारी विधेयक कौन प्रस्तुत करता है? – मंत्रिपरिषद का कोई भी सदस्य
- संविधान के किस भाग में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की व्यवस्था की बात कही गई है? – प्रस्तावना में
- भारत में वित्तीय संकट की घोषणा अब तक कितनी बार की गई है? – अभी तक एक बार भी नहीं
- वरीयता की दृष्टि से मन्त्रियों का सही क्रम क्या है? – कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, उपमंत्री
- भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग किया था? – भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम
- भारत के किस राज्य में उर्दू को प्रथम राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया ? – जम्मू-कश्मीर में
- मंत्रिपरिषद किसके प्रति जवाबदेह होती है? – संसद/विधान सभा
- भारतीय संसद की सबसे पुरानी समिति कौन सी है? – लोक लेखा समिति
- लोक सभाध्यक्ष को लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में कौन शपथ ग्रहण कराता है? – कोई नहीं (नोट :- लोकसभा के सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष शपथ ग्रहण कराता है, इनमें से किसी सदस्य के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर पुन: शपथ ग्रहण कराने की आवश्यकता नहीं है।)
- जब विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है तो कितनी समय सीमा के अन्दर उसे विधेयक पर कार्यवाही करना आवश्यक है? – कोई समय सीमा नहीं
- राष्ट्रपति पद के किस चुनाव में ‘अन्त:करण की आवाज’ पर खुला मतदान हुआ? – 1969 में (जब वी.वी. गिरि राष्ट्रपति चुने गए)
- 20 जुलाई, 1969 को कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्यग्रहण करने से पूर्व एम.हिदायदुल्ला सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे, उन्हें कार्यकारी राष्ट्रपति पद की शपथ किसने दिलवाई? – सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश ने
- यदि लोकसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो, तो राष्ट्रपति किसे प्रधानमंत्री नियुक्त करेगा? – विवेक का प्रयोग कर अपनी पसन्द के किसी भी व्यक्ति को जो आवश्यक बहुमत जुटा सके।
- सामूहिक रूप से मन्त्रिपरिषद किसके प्रति दायी है? – लोकसभा के प्रति
(यहाँ हो गए 340 polity questions पूरे)
- संविधान का व्याख्याकार और संरक्षक कौन है? – सर्वोच्च न्यायालय
- कितने राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमण्डल है? उनके नाम क्या है? – आंध्रप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश,तेलंगाना
- ‘राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के निलम्बन सम्बन्धी प्रावधान’ किस देश के संविधान से लिए गए है? – जर्मनी के वाइमर संविधान से
- सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को किस संविधान संशोधन द्वारा हटाया गया? – 44वें संविधान संशोधन से
- नागरिकता प्राप्त करने व खोने के विषय में विस्तार से चर्चा कहाँ की गई है? – 1955 के नागरिकता कानून में
- राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का पद कब तक संभाल सकता है? – अधिक-से-अधिक 6 माह तक
- संविधान में मंत्रिपरिषद के प्रधान के रूप में प्रधानमंत्री होने का प्रावधान किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 74(1) में
- पंचायतों को सुपुर्द विषयों की सूची संविधान की किस अनुसूची में है? – 11वीं अनुसूची में
- पंचायतों के निर्वाचन कितने समय में होते हैं? – प्रत्येक पाँच वर्ष में
- उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में संकुचन या विस्तार करने का अधिकार किसके पास है? – संसद के
- राष्ट्रपति वित्त आयोग का गठन कितनी अवधि के पश्चात करते हैं? – प्रत्येक 2 वर्ष
- संविधान के अनुच्छेद 263 के अन्तर्गत अन्तर्राज्यीय परिषद की स्थापना किसने की? – राष्ट्रपति ने
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने और अन्य न्यायाधीश होते हैं? – 33
- भारत में द्विसदन वाले कुल कितने राज्य है? – 6
- अनुसूचित जाति के लिए लोक सभा में कुल कितने स्थान आरक्षित है? – 79
(यहाँ हो गए 355 polity questions पूरे)
धन्यवाद
also read:-
please read website Disclaimer carefully